पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उन्हें भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार कहा जाता है। पवन सिंह शानदार अभिनेता के अलावा बेहतरीन गायक भी हैं। वह अपने भोजपुरी गानों से लाखों दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। अक्सर पवन सिंह के गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते हैं। अब उनका एक गाना और इन दिनों वायरल हो रहा है।
पवन सिंह के गाने 'सखी पियवा रे' ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, देखें शानदार वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है पवन सिंह के इस गाने का नाम 'सखी पियवा रे' है। इस गाने को बीते अक्तूबर को रिलीज किया गया था, जो रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 'सखी पियवा रे' गाने को पवन सिंह पर फिल्माया गया है साथ की उन्होंने इस गाने में अपनी शानदार आवाज दी है।
'सखी पियवा रे' गाने में पवन सिंह का बेहतरीन और अलग अंदाज दर्शकों को खूब पसंद कर रहा है। यह धमाकेदार गाना हर भोजपुरी संगीत प्रेमी की जुबान पर है। पवन सिंह के फैंस भी उनके 'सखी पियवा रे' गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। खबर बनाने तक 'सखी पियवा रे' गाने को यूट्यूब पर 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
पवन सिंह अब तक भोजपुरी सिनेमा को कई शानदार गाने और फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक ही की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अभिनय करने का फैसला किया। पवन सिंह ने साल 2007 में बतौर अभिनेता भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' की थी।
पहली ही फिल्म में पवन सिंह के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद वह तू जान हऊ हमार, पवन पुरवईया, दरार, देवर-भाभी, लागी छुटे ना रामा सहित भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों में अभिनय का दम दिखा चुके हैं। दर्शक उनके अभिनय और गाने को हमेशा से पसंद करते आए हैं। पवन सिंह आखिरी बार फिल्म शेर सिंह में नजर आए थे।
पढ़ें: 'बाहुबली' ने पहना ये खूंखार चोला, 'केजीएफ' के निर्देशक के साथ बनाएंगे अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म