Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Radhika Apte starrer A Call To Spy to stream on Amazon Prime Video against Bhumi Pednekar Durgamati and sanjay dutt Torbaaz
{"_id":"5fc7897b8ebc3e9bb350c8de","slug":"radhika-apte-starrer-a-call-to-spy-to-stream-on-amazon-prime-video-against-bhumi-pednekar-durgamati-and-sanjay-dutt-torbaaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूमि और संजय के मुकाबले में राधिका आप्टे की एंट्री, इस फिल्म की रिलीज तय होने से दिलचस्प हुआ मुकाबला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भूमि और संजय के मुकाबले में राधिका आप्टे की एंट्री, इस फिल्म की रिलीज तय होने से दिलचस्प हुआ मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी पर अगले शुक्रवार को तय हुआ भूमि पेडनेकर औऱ संजय दत्त का सीधा मुकाबला अब त्रिकोणीय हो गया है। 11 दिसंबर को ‘दुर्गामती’ और ‘टोरबाज’ के साथ ही राधिका आप्टे की पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘ए कॉल टू स्पाई’ भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी ऐसी है कि ये भूमि और संजय दत्त दोनों की फिल्मों पर भारी पड़ सकती है।
2 of 6
ए कॉल टू स्पाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘ए कॉल टू स्पाई’ दूसरे विश्वयुद्ध के समय की कहानी है जिसमें कुछ महिला जासूस नाजियों की साजिशों का पर्दाफाश करने और उन्हें सबक सिखाने निकल पड़ती हैं। 11 दिसंबर को ओटीट पर भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘दुर्गामती’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को अपेक्षित रेस्पॉन्स नहीं मिला है। दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर में दुर्गामती की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की तुलना इस फिल्म की ओरीजनल ‘भागमती’ की नायिका अनुष्का शेट्टी से कर रहे हैं।
3 of 6
दुर्गामती
- फोटो : screenshot from youtube
अपनी ओरीजनल फिल्म से मुकाबले में ‘दुर्गामती’ का ट्रेलर मात खा गया है। लोगों को भूमि पेडनेकर की मेहनत तो पसंद आ रही है, लेकिन ये मेहनत कैमरे पर साफ नजर आ रही है और उनका अभिनय अनुष्का शेट्टी जैसा स्वाभाविक नहीं जान पड़ रहा। वहीं, संजय दत्त की कैंसर जैसी बीमारी से मुक्ति के बाद रिलीज हो रही फिल्म ‘टोरबाज’ उनके प्रशंसकों को खासी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दुर्गामती
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वैसे तो ये फिल्म संजय दत्त की जेल से रिहाई के बाद आई फिल्म ‘भूमि’ के तुरंत बाद ही रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म निर्माता चाहकर भी इसके लिए वितरक नहीं तलाश पाए। अब एक पैकेज डील में इसे ओटीटी पर बेच दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों में उत्सुकता जगाई है और इस चक्कर में ‘दुर्गामती’ रिलीज कर रहे ओटीटी को अपना तुरुप का पत्ता बाहर निकालना पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 6
ए कॉल टू स्पाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये तुरुप का पत्ता है चर्चित अभिनेत्री राधिका आप्टे की पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘ए कॉल टू स्पाई’ जिसमें वह सारा मेगन थॉमस और स्टाना कैटिक जैसी दमदार अभिनेत्रितों के साथ नजर आएंगी। फिल्म की कहानी द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बनाए गए एक खास महिला जासूसी दस्ते की कहानी है जिसमें राधिका एक खास किरदार नूर इनायत खान निभाती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।