फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' ने पहना ये खूंखार चोला, 'केजीएफ' के निर्देशक के साथ बनाएंगे अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

Wed, 02 Dec 2020 04:37 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 02 Dec 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Prabhas has announced his forthcoming film titled Salaar The film is set to be directed by KGF helmer Prashanth Neel
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने आखिरकार बुधवार को उस फिल्म का एलान कर ही दिया जिसके लिए पिछले दो दिन से भूमिकाएं बनाई जा रही थीं। प्रभास ने अपनी एक और एक्शन ड्रामा फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का शीर्षक है 'सालार (Salaar)' और इसके निर्माताओं का कहना है कि इस फिल्म में प्रभास एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन ‘केजीएफ’ से मशहूर हुए निर्देशक प्रशांत नील करेंगे और इसका निर्माण करने की जिम्मेदारी उठाई है विजय किरागंदुर ने।

Prabhas has announced his forthcoming film titled Salaar The film is set to be directed by KGF helmer Prashanth Neel
प्रभास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रशांत नील को उनकी पिछली फिल्म 'केजीएफ' के निर्देशन के लिए बहुत सराहना मिली है। अब उनका नाम प्रभास की नई फिल्म 'सालार' से जुड़ा है। उधर प्रभास भी एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' से देशभर में एक सुपरस्टार के रूप में अपना नाम विख्यात कर चुके हैं। फिल्म 'सालार' के निर्माता काफी समय से प्रभास और प्रशांत दोनों से ही इस फिल्म में साथ आने की बातचीत कर रहे थे। आखिरकार, उनकी यह बातचीत सफल रही है।

Prabhas has announced his forthcoming film titled Salaar The film is set to be directed by KGF helmer Prashanth Neel
आदिपुरुष में प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास हाल ही में 'राधेश्याम', 'आदिपुरुष' और दीपिका पादुकोण के साथ एक अघोषित शीर्षक वाली अखिल भारतीय फिल्मों की घोषणा कर चुके हैं। इस नई फिल्म 'सालार' की घोषणा के मौके पर प्रभास ने कहा, 'मैं हमेशा से प्रशांत नील के निर्देशन में एक अभिनेता बनकर काम करना चाहता था। मुझे नहीं लगता कि एक अभिनेता के रूप में मुझे उनके साथ काम करने का इससे बढ़िया मौका मिलेगा! यह एक बहुत ही शानदार फिल्म है और इसमें मेरा किरदार बहुत हिंसक है। यह कुछ ऐसा होगा जो मैंने इससे पहले कभी नहीं किया। यह एक अखिल भारतीय फिल्म है और हम जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas has announced his forthcoming film titled Salaar The film is set to be directed by KGF helmer Prashanth Neel
प्रभास - फोटो : instagram/actorprabhas

फिल्म 'सालार' की घोषणा पर प्रशांत नील ने कहा, 'मैं इस फिल्म के लिए प्रभास से हाथ मिला कर बहुत उत्साहित हूं। हम इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी समय से बातचीत कर रहे थे और आखिरकार यह संभव हो रहा है। हम दर्शकों के सामने एक ऐसी एक्शन फिल्म पेश करेंगे जैसी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी। प्रभास भी एकदम नए अवतार में होंगे। उनका रूप दर्शकों को आश्चर्यचकित करने के लिए काफी है। मैं बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मुझे इस फिल्म को निर्देशित करने का मौका मिल रहा है।'

विज्ञापन
Prabhas has announced his forthcoming film titled Salaar The film is set to be directed by KGF helmer Prashanth Neel
प्रभास - फोटो : Amar Ujala

इधर, फिल्म के निर्माता विजय किरागंदुर ने भी फिल्म 'सालार' की घोषणा पर कहा, 'होमबेल फिल्म्स हमेशा अपने दर्शकों के लिए कुछ बेहतरीन फिल्में पेश करने के लिए जानी जाती रही है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम अपनी अगली फिल्म प्रशांत नील और प्रभात जैसे हुनरमंद कलाकारों के साथ कर रहे हैं। ये दोनों अपने काम में बेहद निपुण हैं। हम शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकते। हमें भरोसा है कि अब तक दर्शकों ने हमें जितना प्यार दिया है, आगे भी वह ऐसे ही बरकरार रहेगा।' फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी ने की फिल्मकारों और उद्योगपतियों से मुलाकात, अब रफ्तार पकड़ेगी यूपी की नई फिल्म सिटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed