उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिनी मुंबई दौर इस समय देश में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। मंगलवार शाम को मुंबई पहुंचे योगी ने बुधवार की सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड को प्रतीकात्मक तौर पर लॉन्च किया। इसके तुरंत बाद ही उनकी मीटिंग फिल्मकारों और जाने-माने उद्योगपतियों के साथ शुरू हो गई।
मुख्यमंत्री योगी ने की फिल्मकारों और उद्योगपतियों से मुलाकात, अब रफ्तार पकड़ेगी यूपी की नई फिल्म सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी ने सबसे पहले मुंबई पहुंच कर बीती रात अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात अक्षय की आने वाली फिल्म 'रामसेतु' के लिए थी। दरअसल, अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म की शूटिंग अयोध्या में करना चाहते हैं और इसी की अनुमति लेने के लिए वह योगी आदित्यनाथ से मिले। योगी ने भी अक्षय के इस फैसले पर खुशी जताई और उन्होंने इस फिल्म को अयोध्या में शूट करने की इजाजत भी दी।
साथ ही योगी ने भरोसा दिलाया कि अक्षय की टीम को फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग के दौरान पूरी सहूलियत भी दी जाएगी। बुधवार की सुबह योगी आदित्यनाथ ने बीएसई में लखनऊ नगर निगम के लिए 200 करोड़ रुपये के बॉन्डों की सूची जारी की। योगी ने कहा कि सरकार के इस कदम से आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य को नई दिशा मिलेगी। साथ ही नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों का जीवन और भी बेहतर बनेगा।
इसके बाद योगी ने शुरू की फिल्मकारों और उद्योगपतियों से बैठक। योगी आदित्यनाथ ने जिन फिल्मी कलाकारों से मुलाकात की उनमें बीजेपी समर्थक सुभाष घई, राजकुमार संतोषी, बोनी कपूर, भूषण कुमार, जतिन सेठी, राहुल मित्रा, नीरज पाठक, रणदीप हुड्डा, तिग्मांशु धूलिया, जिम्मी शेरगिल, आदि शामिल हैं। वही उद्योगपतियों की सूची में टाटा संस, लार्सन एंड टर्बो, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, अदानी डिफेंस, अशोक लीलैंड ग्रुप, हीरानंदानी ग्रुप, भारत फोर्स, सिमंस, केकेआर लिमिटेड, कैपिटल सर्विसेज, आदि कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
योगी आदित्यनाथ ने यह बैठक व्यक्तिगत तौर पर रखी थी। इसमें फिल्मों का निर्माण करने वाले गिने चुने लोगों को ही बुलाया गया था। इस मुलाकात में योगी ने उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने का न्योता दिया। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भविष्य बहुत उज्ज्वल है और वहां निवेश करने से विकास की असीम संभावनाएं हैं। वहीं, फिल्मकारों से उत्तर प्रदेश में बनने वाली फिल्म सिटी पर उनकी सलाह और विचार मांगे। फिल्म सिटी को लेकर एक मीटिंग मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश में ही कुछ निर्माताओं को बुलाकर कर चुके हैं।
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के भाई को कोर्ट से मिली जमानत, सुशांत केस में ड्रग्स का लेन-देन करने का है आरोप