फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती के भाई को कोर्ट से मिली जमानत, सुशांत केस में ड्रग्स के लेन-देन का है आरोप

Wed, 02 Dec 2020 03:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 02 Dec 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Special NDPS Court grants bail to Rhea Chakraborty brother Showik Chakraborty in a drugs case registered by Narcotics Control Bureau
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को एनडीपीएस कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिफ्तार किया था। शौविक चक्रवर्ती ड्रग्स का लेन-देन और सेवन करने का आरोप है। 

Special NDPS Court grants bail to Rhea Chakraborty brother Showik Chakraborty in a drugs case registered by Narcotics Control Bureau
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : Amar Ujala

गौरतलब है कि सुशांत राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। हालांकि रिया को तो कुछ वक्त पहले जमानत मिल गई थी, लेकिन शौविक अभी तक जेल में थे। ऐसे में शौविक ने बीते दिनों कोर्ट में नई जमानत याचिका दाखिल की थी।
 

Special NDPS Court grants bail to Rhea Chakraborty brother Showik Chakraborty in a drugs case registered by Narcotics Control Bureau
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

शौविक चक्रवर्ती ने मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में नई जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने अक्तूबर में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाया था। कोर्ट ने शौविक की पहले कई बार जमानत याचिका को खारिज किया था, लेकिन अब उनकी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि अक्तूबर में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि एनसीबी अधिकारियों के सामने दिए गए बयान को जुर्म कुबूल करना नहीं माना जा सकता है। इसके साथ ही उसके आधार पर किसी को जेल में नहीं रखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Special NDPS Court grants bail to Rhea Chakraborty brother Showik Chakraborty in a drugs case registered by Narcotics Control Bureau
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

इससे पहले शौविक की जमानत याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया गया था। गौरतलब है कि शौविक के अलावा एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी गिरफ्तार किया था। एक तरफ जहां रिया, सैमुअल और दीपेश को जमानत मिल चुकी है तो वहीं शौविक चार सितंबर से ही जेल में हैं। इस बीच शौविक ने कई बार जमानत याचिका दाखिल की लेकिन हर बार वो रिजेक्ट हो गई।

विज्ञापन
Special NDPS Court grants bail to Rhea Chakraborty brother Showik Chakraborty in a drugs case registered by Narcotics Control Bureau
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से हर कोई हैरान रह गया था। एक तरफ जहां कई लोगों ने इसको हत्या का केस बताया तो वहीं दूसरी तरफ आत्महत्या की भी कई बातें सामने आईं। हालांकि अभी तक सुशांत केस की गुत्थी सुलझी नहीं है। वहीं छानबीन में ड्रग्स और पैसों के हेरफेर के चलते सीबीआई के बाद एनसीबी और ईडी ने भी जांच शुरू कर दी थी।

पढ़ें: अपनी नातिनों को देखने अब तक नहीं गए धर्मेंद्र, कोरोना काल में बुजुर्गों को दिया ये प्रेरक संदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed