भोजपुरी गाने ना केवल उत्तर भारत में बल्कि अब धीरे धीरे देशभर में धूम मचा रहे हैं। इन गानों की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में एक ऐसे ही गाने का जिक्र करते हैं जिसे भोजपुरी की हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है।
निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ने फिर से डांस में दिखाया जलवा, अब तक लाखों लोगों ने देखा ये भोजपुरी गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरहुआ और आम्रपाली का जब भी कोई गाना रिलीज होता है सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाता है। गाना 'हमारे पति देव जी' में दोनों का धमाकेदार डांस देखने को मिल रहा है। जो दर्शकों को खूब भा रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है।
वैसे तो यह गाना पुराना है लेकिन दर्शकों को यह आज भी पसंद आता है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टेज पर हैं। जबकि कई अन्य सामने कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। 'हमारे पति देव जी' गाना फिल्म विनाशक का है। गाने की शुरुआत में निरहुआ एक रॉकस्टार की तरह एंट्री करते हैं। उन्होंने लाल रंग का जैकेट पहना हुआ है जबकि आम्रपाली दुबे ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है।
आम्रपाली का नाम भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार होता है। उन्होंने हिंदी धारावाहिकों से डेब्यू किया था लेकिन कुछ समय के बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया और आज टॉप अभिनेत्रियों में उनकी गिनती होती है। आम्रपाली जीटीवी के चर्चित धारावाहिक 'सात फेरे' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा इमेजिन टीवी के धारावाहिक 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' भी काम कर चुकी हैं।