हिंदी फिल्मों के चर्चित देओल खानदान में इस समय दोहरी खुशी का माहौल है। एक तरफ तो इस खानदान की तीन पीढ़ियां धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल और करण देओल एक ही फिल्म 'अपने 2' में नजर आने वाली हैं। वहीं, दूसरी तरफ धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। इन खुशियों से पूरा देओल खानदान फूला नहीं समा रहा। लेकिन, अब तक धर्मेंद्र ने अपनी बेटी की बच्चियों की शक्ल नहीं देखी।
अपनी नातिनों को देखने अब तक नहीं गए धर्मेंद्र, कोरोना काल में बुजुर्गों को दिया ये प्रेरक संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि ये समय उनके परिवार के लिए बहुत ही खुशी का माहौल है। हेमा ने अहाना के यहां जुड़वा बच्चियों के जन्म पर कहा, 'धर्मेंद्र जी इस समय बहुत उत्साहित हैं। जब हम दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे और उसके बाद शादी कर ली थी तो मैंने और धरमजी ने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारा परिवार एक दिन इतना बड़ा हो जाएगा।'
हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं, एशा देओल और अहाना देओल। एशा पहले से ही दो बच्चियों की मां हैं। वहीं, अहाना की पहली संतान एक बेटा है जो अब पांच साल का हो चुका है। अब उन्होंने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। हेमा का कहना है कि अहाना के बेटे की शक्ल उसकी मां अहाना और उसके पिता वैभव से मिलती है। जबकि, हाल ही में जन्मी इन बच्चियों की शक्ल हूबहू अहाना के बेटे डेरियन जैसी है।
अहाना के घर एक साथ हुई दोनों बच्चियों की शक्ल उनके नाना धर्मेंद्र ने अब तक नहीं देखी है। इस कोरोना काल में धर्मेंद्र जानते हैं कि बच्चियों को लेकर और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। वह खुद भी उम्र दराज है इसलिए उन्होंने अस्पताल जाने का जोखिम नहीं उठाया। हालांकि, तस्वीरों में उन्होंने बच्चियों को जरूर देखा है। सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं, अहाना के सास ससुर ने भी बच्चियों को सिर्फ तस्वीरों में ही देखा है।
धर्मेंद्र की हेमा मालिनी से दूसरी शादी की संतानों एशा और अहाना में से एशा ने फिल्मों में बतौर अभिनेत्री भी अपना करियर आजमाया। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल प्रकाश कौर के ही बच्चे हैं। प्रकाश कौर से ही धर्मेंद्र को दो बेटियां विजेयता और अजिता भी हैं। धर्मेंद्र की ये दोनों बेटियां लाइमलाइट से हमेशा दूर ही रहीं। एक बात यह भी है कि धर्मेंद्र के सभी बच्चों की शादियां हो चुकी हैं। इस हिसाब से देओल खानदान काफी बड़ा हो चुका है।
पढ़ें: राहुल रॉय की तबीयत में आया सुधार, अभिनेता की फिजिकल और स्पीच थेरेपी में जुटे डॉक्टर