{"_id":"5fca55e98ebc3ecf5e2c9c6e","slug":"bhojpuri-actor-pawan-singh-unknown-facts-and-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पवन सिंह पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, चुपचाप रचा ली थी दूसरी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब पवन सिंह पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, चुपचाप रचा ली थी दूसरी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 04 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पवन सिंह पत्नी के साथ
- फोटो : Instagram-@pawansingh_singer
हिंदी सिनेमा की तरह ही अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी तेजी से तरक्की कर रही है। यहां रिलीज होने वाली फिल्में और गाने कई राज्यों में सुनने को मिल जाते हैं। इस वजह से अब भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा होने लगा है। कई लोग अब इन सितारों के बारे में जानना चाहते हैं। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता पवन सिंह भी इन दिनों खूब छाए हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह पर अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोप लग चुका है।
Trending Videos
2 of 6
पवन सिंह
- फोटो : Instagram
पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा शहर में हुआ था। उनके पिता खेती-किसानी करते थे। इसी शहर से पवन ने स्नातक तक की पढ़ाई की। उन्हें बचपन से गाने का बहुत शौक था। इसीलिए पवन सिंह ने साल 1997 में अपनी पहली एलबम बनाई जिसका नाम था 'ओढनिया वाली'। इसके बाद पवन ने कई सालों तक संघर्ष किया लेकिन इसका उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
पवन सिंह, सहर अफशा
- फोटो : यूट्यूब
साल 2004 में पवन सिंह पहली बार भोजपुरी फिल्मों में नजर आए। साल 2007 में पवन का किस्मत ही पलट गई। इस साल उनकी एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' रिलीज हुई जिसने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इस एलबम का गाना ऐसा हिट हुआ कि पवन सिंह को दुनियाभर में लोग जानने लगे। इसके बाद वह भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार कहे जाने लगे।
4 of 6
Pawan Singh
- फोटो : Twitter
साल 2014 में पवन सिंह ने नीलम सिंह से शादी कर ली। शादी के महज एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद पवन पर उनकी पत्नी की हत्या का आरोप भी लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा काम के चलते पवन अपनी पत्नी को वक्त नहीं दे पाते थे जिसकी वजह वह तनाव में रहने लगी थीं। वहीं कई लोगों का ऐसा भी कहना था कि पवन का दूसरी अभिनेत्रियों के साथ लिंकअप है जिसकी वजह से उनकी पत्नी ने इतना बड़ा कदम उठाया।
विज्ञापन
5 of 6
पवन सिंह पत्नी के साथ
- फोटो : Instagram-@pawansingh_singer
साल 2018 में पवन सिंह ने एक बार फिर शादी कर ली। उन्होंने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह के साथ सात फेरे ले लिए। इस शादी में उनके परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम की तस्वीरें तब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।