फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन को टक्कर देने आ रहा ये भोजपुरी एक्टर 'चिंटू', 35 साल बाद 'कुली' की आएगी याद

Thu, 19 Apr 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
bhojpuri actor pradeep pandey film compare to amitabh bachchan collie
प्रदीप पांडे

भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं । इस फिल्म का नाम है 'माई रे माई हमका उहे लइकी चाही' । इस फिल्म में प्रदीप के साथ प्रीति ध्यानी भी लीड रोल में होंगी । फिल्म के डायरेक्टर अजय कुमार झा ने इसे एक एंटरटेनिंग मूवी बताया है । 

bhojpuri actor pradeep pandey film compare to amitabh bachchan collie
चिंटू

अजय का कहना है कि फिल्म की कहानी और प्रदीप की एक्टिंग दर्शकों को बहुत पसंद आएगी । फिल्म की शूटिंग गुजरात और मुंबई में हुई है । इसके गाने भी एक से बढ़कर एक बताए जा रहे हैं । डायरेक्टर ने ये भी कहा कि जो भी यह फिल्म देखेगा उसे महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कुली' याद आ जाएगी ।

bhojpuri actor pradeep pandey film compare to amitabh bachchan collie
चिंटू

उस फिल्म से इसकी स्टोरी लाइन एकदम अलग है। इस फिल्म में निधि झा गेस्ट के रूप में नजर आने वाली हैं। उन पर एक शानदार गाना फिल्माया गया है। फिल्म के निर्माता नरेश प्रजापति ने बातचीत में कहा, 'जब हम यह फिल्म प्लान कर रहे थे तभी से यकीन था कि ये अच्छी होने वाली है ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actor pradeep pandey film compare to amitabh bachchan collie
चिंटू

उन्होंने कहा, 'इस फिल्म की कहानी आम भोजपुरी फिल्मों की कहानियों से एकदम अलग और नई है। इसे एक प्रयोग भी कह सकते हैं। आज गुजरात के विभिन्न शहरों में बिहार से आने वाले मजदूरों की संख्या अधिक है। हमने इन्हीं मजूदरों की कहानी को मालिकों से कनेक्ट कर एक खूबसूरत पटकथा तैयार की और उसे पर्दे पर उतारा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed