{"_id":"62e8e4bc98ff4d3d3e1e0721","slug":"bhojpuri-actor-ravi-kishan-comments-on-al-qaeda-leader-zawahiri-killing-in-us-drone-missile-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zawahiri: अलकायदा के सरगना की मौत पर बोले रवि किशन, देश में मौजूद सभी अल जवाहिरी का भी करना होगा खात्मा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zawahiri: अलकायदा के सरगना की मौत पर बोले रवि किशन, देश में मौजूद सभी अल जवाहिरी का भी करना होगा खात्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी स्टार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को मार गिराना अमेरिका की बड़ी उपलब्धि बताया है। रवि किशन का कहना है कि एक जवाहिरी को मारने से दुनिया से आतंकवाद खत्म नहीं होगा। ऐसे बहुत से अल जवाहिरी भारत में भी छुपे हुए हैं, जिन्हें चुन-चुन कर उनका खात्मा करना होगा।
2 of 4
रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन का कहना है कि कश्मीर, असम जैसे क्षेत्रों में बहुत से अल जवाहिरी सक्रिय रहे हैं। आतंकवाद खत्म करने के लिए उन सभी को चुन-चुन कर मार गिराना होगा। बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी सेना की ओर से अफगानिस्तान में जवाहिरी को ड्रोन हमले में मार गिराने की पुष्टि की है। मेरिका खुफिया विभाग को जवाहिरी के काबुल में छिपे होने की जानकारी मिली थी। ओसामा बिन लादेन के बाद यह अमेरिका की ओर से किया गया दूसरा बड़ा ऑपरेशन है। लादेन की मौत के बाद ही जवाहिरी अलकायदा का सरगना बना था।
3 of 4
अल-जवाहिरी
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञात हो कि ओसामा बिन लादेन को मई 2011 में यूएस नेवी सील्स ने पाकिस्तान में मार गिराया था। ओसामा बिन लादेन ने अल जवाहिरी के साथ मिलकर ही 9/11 की साजिश रची थी। कहा जा रहा है कि जवाहिरी को मार गिराने के लिए पाकिस्तान और अमेरिका के बीच डील हुई थी। पाकिस्तान ने अमेरिका से एक मदद मांगी थी, जिसके बदले ही उसने अब अमेरिका का साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं, रवि किशन की बात करें तो उन पर हाल ही में डायरेक्टर विनोद तिवारी ने फिल्म 'गोरखपुर' का पोस्टर रिलीज होने के बाद टाइटल चुराने का आरोप लगाया था। जिस पर रवि किशन ने था कि इस बात का पता कर लेंगे और अगर उनके नाम पर फिल्म का नाम रजिस्टर है, तो उनसे बात की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।