फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Esha Gupta: महादेव के गाने पर वर्कआउट कर ट्रोल हुईं ईशा गुप्ता, पोस्ट साझा कर बोलीं- नजरिया बदलो...

Tue, 02 Aug 2022 01:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 02 Aug 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Esha Gupta Gives Befitting reply to trolls after getting trolled for her workout video
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपने लुक्स के चलते आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया था, जिसमें महादेव का गाना लगाने पर उन्हें ट्रोल किया गया था। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

Esha Gupta Gives Befitting reply to trolls after getting trolled for her workout video
ईशा गुप्ता - फोटो : instagram

दरअसल, ईशा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह व्हाइट कलर की ड्रेस में व्हाइट काउच पर कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। ईशा ने इस ग्लैमरस अंदाज के साथ ही उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए नजरिया बदलने की सलाह दी है। ईशा ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा- 'नजर को बदलो तो नजारे बदल जाते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

Esha Gupta Gives Befitting reply to trolls after getting trolled for her workout video
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा ईशा ने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें भी उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया है। स्टोरी में लिखा है कि एक नाइट बल्ब बदलने के लिए इंटरनेट पर ट्रोल करने वाले कितने लोग चाहिए? एक भी नहीं, लाइट हमेशा शाइन करती है। बता दें कि ईशा को वर्कआउट वीडियो में महादेव का गाना लगाने पर ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि ऐसे वीडियो पर उन्हें इस तरह के गाने का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया कि बहुत बढ़िया इसी गाने की कमी रह गई होगी, जिसका अब उन्होंने जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Esha Gupta Gives Befitting reply to trolls after getting trolled for her workout video
ईशा गुप्ता - फोटो : insta

ईशा गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में ‘जन्नत 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, वह हाल ही में 'आश्रम' वेब सीरीज के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। सीरीज में उन्हें काफी पसंद किया था और उनके बोल्ड लुक के भी खूब चर्चे हुए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed