माला पहले निरहुआ और आम्रपाली दुबे की तस्वीर आई सामने, तो फैंस पूछ बैठे- शादी कर ली क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली दुबे ने इस दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो को शेयर करते हुए आम्रपाली ने लिखा- जय मां विंध्यवासिनी। एक तस्वीर में आम्रपाली के साथ निरहुआ भी नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। आम्रपाली के माथे पर चंदन का टीका लगा हुआ है वहीं निरहुआ ने माला पहनी हुई है।
A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on
हालांकि दोनों की इस तस्वीर को देख फैंस थोड़े कंफ्यूज भी हो गए और अपने चहेते स्टार्स से सवाल भी पूछ डाला कि क्या उन्होंने शादी कर ली है। वहीं कुछ फैंस ने ये भी लिखा कि आप दोनों जल्दी शादी कर लो।

बता दें दोनों फिल्म मुकद्दर का सिंकदर में एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे का रोमांस दिखने वाला है। वैसे भी दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। निरहुआ उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीतने में लगे रहते हैं। निरहुआ का एक गाना, एक एक्शन सीन ही फैंस को रिझाने के लिए काफी होता है।