फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धमकी देने वाला शख्स उदित नारायण से बोला- 'तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा'

Wed, 31 Jul 2019 12:49 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 31 Jul 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
udit narayan talk about death threat which disturbed him from last one month
udit narayan - फोटो : social media
बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं । इसके चलते उन्होंने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है । सिंगर को दो हफ्तों से धमकी भरे फोन कॉल्स आ रहे हैं । हाल ही में इस मुद्दे पर बात करते हुए उदित ने बताया कि उन्हें धमकी देने वाला शख्स क्या-क्या बोल रहा है । 

 
udit narayan talk about death threat which disturbed him from last one month
udit narayan - फोटो : social media
उदित कहते हैं, '6 अप्रैल को मेरे पास किसी नंबर से कॉल आई । उसने कहा कि तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा । मैं परेशान हो गया । नंबर पता करवाया तो किसी मौचा नाम के शख्स का निकला । इसके बाद मैंने कई बार इस नंबर पर फोन लगाया लेकिन स्विच ऑफ बता रहा है । फिर मुझे इस नंबर से कोई कॉल नहीं आई लेकिन दूसरे नंबर से फोन आया जिससे मैं और पेरशान हो गया ।'
udit narayan talk about death threat which disturbed him from last one month
udit narayan - फोटो : social media
इसके बाद उदित नारायण ने अपने मैनेजर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को कहा लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है । उन्होंने बताया कि दूसरी कॉल 17 जुलाई को आई । उस समय उदित अल्का याग्निक और कुमार शानू के साथ सुपरस्टार सिंगर की शूटिंग कर रहे थे । जब उदित वैनिटी वैन में तैयार हो रहे थे तब फोन की घंटी बजी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
udit narayan talk about death threat which disturbed him from last one month
Udit Narayan - फोटो : social media
उदित ने कहा, 'वो मुझसे जबरदस्ती पैसे मांग रहा था । उसने अपना नाम रवि पुजारी बताया । जो एक गैंगस्टर है ।' रवि पुजारी अभी जेल में है । उन्हें लग रहा है कि ये फेक कॉल है । शूटिंग के दौरान उदित काफी अपसेट हो गए थे । हुसैन अली नाम का शख्स भी उदित नारायण को लंबे समय से परेशान कर रहा है । 
विज्ञापन
udit narayan talk about death threat which disturbed him from last one month
udit narayan - फोटो : social media
इसके बारे में उदित ने बताया, 'वो दरभंगा का रहने वाला है । वो हमारा एक परिचित है । वो मुझे कभी-कभी कॉल करता है और मैं जरूरत पड़ने पर उसकी मदद कर देता हूं । वो दो महीने से लगातार कॉल कर रहा है । मेरे मैनेजर ने उससे कहा कि बार-बार कॉल करके परेशान ना करे तो उसने मुझे धमकी भरे मैसेज भेजे । सिर्फ ये बुरा लगता है कि जब हमने किसी का कुछ बिगाड़ा नहीं तो ऐसा क्यों हो रहा है ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed