{"_id":"5d4139368ebc3e6cf35fa5f1","slug":"kareena-and-karishma-kapoor-cousin-armaan-jain-engaged-to-anissa-malhotra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान में जल्द बजने वाली है शहनाई, करिश्मा ने इंस्टा पर शेयर कीं सगाई की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान में जल्द बजने वाली है शहनाई, करिश्मा ने इंस्टा पर शेयर कीं सगाई की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karishma kapoor, armaan jain, anissa malhotra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। करिश्मा कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। करिश्मा के कजिन और एक्टर अरमान जैन ने गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ सगाई कर ली है। सगाई की रोमांटिक तस्वीरें करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
2 of 5
armaan jain and anissa malhotra
- फोटो : social media
सगाई बीते 30 जुलाई को हुई। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पहले अरमान ने अनीसा को प्रपोज किया। वो घुटनों के बल बैठे हैं और अनीसा का हाथ पकड़े हुए हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा- 'सिर्फ प्यार।'
3 of 5
armaan jain, anissa malhotra
- फोटो : social media
एक दूसरी तस्वीर में अरमान जैन और अनीसा मिलकर केक काट रहे हैं। सगाई में करिश्मा भी शामिल हुईं हालांकि करीना पहुंची थीं या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि अरमान और अनीसा मल्होत्रा लंबे समय से साथ में हैं। साल 2014 में दोनों के रिश्ते पर खबर आई थी लेकिन उस वक्त अरमान ने इन खबरों को नकार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena, karishma with armaan jain
- फोटो : social media
उस वक्त अरमान ने कहा था कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। अरमान और अनीसा कई मौकों पर स्पॉट होते रहे हैं। अब सगाई के बाद माना जा रहा है कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंद जाएगा। बता दें कि अरमान जैन, राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं। रीमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
armaan jain
- फोटो : social media
अरमान ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में बतौर असिस्टेंट काम किया था। साल 2014 में अरमान ने फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी जिसके बाद अरमान का करियर आगे नहीं बढ़ सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।