{"_id":"637f4d77f46827436a5cd46d","slug":"bhojpuri-actress-aamrapali-dubey-shower-her-love-on-nirahua-hindustani-aka-dinesh-lal-yadav-son-aditya-birthda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamrapali: आम्रपाली ने निरहुआ के बेटे पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Aamrapali: आम्रपाली ने निरहुआ के बेटे पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और निरहुआ हिंदुस्तानी उर्फ दिनेश लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती है। ये दोनों पर्दे पर जब साथ होते हैं, तब तो कमाल के लगते ही हैं, इसके अलावा असल जिंदगी में वह एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और एक खास बॉन्ड साझा करते हैं। आज दिनेश लाल यादव के बेटे आदित्य का जन्मदिन है। इस खास मौके को आम्रपाली दुबे ने और भी ज्यादा खास बना दिया है। एक्ट्रेस ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर आदित्य यादव पर प्यार लुटाया है।
2 of 4
आम्रपाली दुबे-निरहुआ
- फोटो : सोशल मीडिया
आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अभिनेत्री के साथ दिनेश लाल यादव उनके बेटे आदि और कई अन्य दोस्त नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके बीच का बॉन्ड साफ झलक रहा है, तीनों को कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज करते देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- "हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त और कॉन्फिडेंट आदि....मैं आपको बेहद प्यार करती हूं।"
3 of 4
आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव
- फोटो : insta
आम्रपाली दुबे की पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस भी प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं और दिनेश लाल यादव के बेटे आदित्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेत्री आम्रपाली और दिनेश लाल यादव के बीच बिल्कुल परिवार जैसे रिश्ते हैं। हाल ही में अभिनेत्री की मां के जन्मदिन सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए अभिनेता भी शूटिंग के सेट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव
- फोटो : social media
बात करें वर्क फ्रंट की तो निरहुआ अभिनय के साथ ही राजनीति में भी कदम रख चुके हैं और मौजूदा समय में वह भाजपा की आजमगढ़ सीट पर सांसद हैं। वहीं अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी अगली फिल्म 'विद्या' लेकर आने वाली हैं, जिसमें वह लड़कियों की पढ़ाई से जुड़ा मुद्दा उठाती नजर आएंगी। इसके अलावा भी वह कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।