भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अभिनेत्री अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए देशभर में जानी जाती हैं। फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाली अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। देश भर में बीते दिन भी कई जगह रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस खास मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा भी राखी का यह त्योहार मनाती नजर आईं।
Bhojpuri: अक्षरा सिंह ने निशांत भट्ट संग मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, सोशल मीडिया पर शेयर की मस्तीभरी तस्वीरें
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अभिनेत्री अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए देशभर में जानी जाती हैं। फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाली अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
खास बात यह थी कि अक्षरा ने यह त्योहार ना सिर्फ अपने सगे भाई के साथ मनाया बल्कि बिग बॉस ओटीटी फेम निशांत भट्ट के साथ भी अक्षरा ने भाई-बहन का यह पर्व सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने भाई के साथ ही निशांत को भी राखी बांधती दिख रही हैं। साथ ही उनके साथ मस्ती करती भी नजर आ रही हैं।
सामने आई इन तस्वीरों में अक्षरा पीले रंग के फ्लोर लेंथ कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस यूं तो अपने हर आउटफिट में कहर ढाती हैं, लेकिन ट्रेडिशनल वियर में उनकी खूबसूरती और भी निखर जाती है। वहीं निशांत भट्ट की बात करें तो इस दौरान वह शॉर्ट्स और काले रंग के टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। निशांत संग इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा- भैया।
बता दें कि अक्षरा सिंह और निशांत भट्ट की मुलाकात मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के दौरान हुई थी। इस शो में दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़े देखने को मिले थे, लेकिन असल जिंदगी में अब दोनों कमाल की बॉन्डिंग शेयर करते हैं। सामने इन तस्वीरों में भी निशांत और अक्षरा के बीच यह बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। निशांत के अलावा अभिनेत्री ने अपने सगे भाई केशव सिंह को भी राखी बांधते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
कमेंट
कमेंट X