{"_id":"62f6ab0652df065f046eabe8","slug":"raju-shrivastava-family-gives-comedian-health-update-said-he-condition-in-stable-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Shrivastava: राजू श्रीवास्तव की हालत अब स्थिर, परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर दिया कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raju Shrivastava: राजू श्रीवास्तव की हालत अब स्थिर, परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर दिया कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:03 AM IST
सार
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव का नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव का नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी बीच अब कॉमेडियन की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। खबरों की मानें तो राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि, वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं और उनका दिमाग अभी भी काम नहीं कर रहा है। इसी बीच राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों ने सोशल मीडिया के जरिए कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट फैंस के साथ साझा की।
Trending Videos
2 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट के जरिए कॉमेडियन के परिवार ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की हालत अब स्थिर है। परिवार की तरफ से जारी स्टेटमेंट में लिखा कि राजू श्रीवास्तव जी की तबीयत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। डॉक्टर की टीम भी अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ उनका ख्याल रख रही है। आप सभी शुभचिंतकों को निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। सभी से अपील है कि फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान ना दें। कृपया राजू श्रीवास्तव जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। राजू श्रीवास्तव का परिवार।
बीते दिनों एक अस्पताल की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से राजू श्रीवास्तव के दिमाग को काफी नुकसान पहुंचा है। उनके इलाज के लिए दी जा रही दवाई का उनके दिमाग पर कोई असर नहीं हो रहा है। उनकी हालत अभी भी नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर हैं। इससे पहले कॉमेडियन की बेटी ने जानकारी दी थी कि उनके पिता की हालत अभी भी गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर आईसीयू में ही उनका इलाज कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत ना तो पहले से बेहतर हुई है और ना ही खराब।
4 of 4
Raju Shrivastava
गौरतलब है कि 10 अगस्त यानी बुधवार को राजू श्रीवास्तव सुबह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। अभिनेता के अचानक बेहोश होने के बाद उन्हें आनन-फानन में एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद से ही हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि सभी उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X