{"_id":"618369386d67b750aa22bd9c","slug":"bhojpuri-actress-akshara-singh-raise-temperature-on-internet-by-her-latest-photo-fans-are-showering-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: अक्षरा सिंह की नई तस्वीर से बढ़ा इंटरनेट का तापमान, फैंस से लेकर सेलेब्स भी हुए स्टाइल के दीवाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: अक्षरा सिंह की नई तस्वीर से बढ़ा इंटरनेट का तापमान, फैंस से लेकर सेलेब्स भी हुए स्टाइल के दीवाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 04 Nov 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो खूबसूरत हीरोइनों की कमी नहीं है लेकिन कम ही ऐसी हीरोइने हैं जिनके स्टाइल की चर्चा हो। इसमें अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नाम शामिल है। अक्षरा ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है साथ ही वह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं। शो के दौरान अक्षरा काफी विवाद का भी हिस्सा बनीं। अक्षरा शो की विजेता तो नहीं बन पाईं लेकिन इस दौरान उन्होंने काफी सुर्खियों बटोरीं।
अक्षरा सिंह की तस्वीर ने मचाया धमाल
बिग बॉस ओटीटी के बाद अक्षरा की फैन फालोइंग काफी बढ़ी है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपनी एक बेहद ही स्टाइलिश तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिस पर फैंस तो क्या सेलेब्स भी दिल हार जा रहे हैं।
हाल ही में अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की है जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। इस तस्वीर में अक्षरा का खूबसूरत और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर के साथ अक्षरा ने कैप्शन दिया है, 'मैं बहुत अलग हूं, मेरी जैसी कहीं नहीं मिलेगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में अक्षरा ब्लैक कोट में नजर आ रही हैं साथ ही उनके बाल खुले हुए हैं। अक्षरा बेहद ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। अक्षरा ने जैसे ही तस्वीर साझा की फैंस और सेलेब्स के कमेंट आने लगे। गुरनजर ने लिखा-तस्वीर और फायर इमोजी पोस्ट किया। एक यूजर ने लिखा- कतई जहर वहीं दूसरे सेलेब्स ने भी फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट किए।
4 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं जिनका विवादों के साथ काफी पुराना और गहरा नाता है। अक्षरा सिंह ने अपनी लव लाइफ से लेकर जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। अक्षरा सिंह ने मीडिया बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी के बाद अक्षरा सिंह को डेट किया था। खुद भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा अक्षरा सिंह ने इस बात को स्वीकार किया था कि वह दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। पवन सिंह से रिश्ता बिगड़ने के बाद सार्वजनिक तौर पर अक्षरा ने ये बताया था कि वह पवन सिंह के साथ रिश्ते में थीं। उनका कहना था कि अलग होने के बाद पवन सिंह ने उनका करियर खराब करने की कोशिश की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X