सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Akshra Singh: जिम में पसीना बहाती नजर आईं अक्षरा सिंह, साझा की किलर तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 Sep 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh shares a photo from gym says sunday sweat
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी अपनी चहेती एक्ट्रेस की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। यही वजह है कि अक्षरा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। उनका हालिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ने की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। इसके अलावा उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगी तस्वीर भी खूब पसंद की जा रही है।

Trending Videos
Bhojpuri actress Akshara Singh shares a photo from gym says sunday sweat
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। इसके लिए अक्षरा भी कम मेहनत नहीं करतीं। वह जिम में घंटों पसीने बहाती हैं। वर्कआउट को लेकर वह इतनी ज्यादा क्रेजी हैं कि संडे को भी जिम जाना नहीं छोड़तीं। अक्षरा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी से इस बात की झलक मिल रही है। अक्षरा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, इसमें वह कठिन वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh shares a photo from gym says sunday sweat
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

तस्वीर में अक्षरा ब्लैक लोअर और ऑरेंज टॉप में नजर आ रही हैं। अक्षरा ने स्टोरी पर अपनी साइड फोटो लगाई है, लिहाजा इसमें उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'संडे स्वीट।' तस्वीर देखकर समझा जा सकता है कि अक्षरा की टोंड फिगर के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। 

Bhojpuri actress Akshara Singh shares a photo from gym says sunday sweat
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram/singhakshara

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा के फॉलोअर्स की संख्या अब 4.9 मिलियन पर पहुंच गई है। यही खुशखबरी अक्षरा ने अपने फैंस के साथ साझा की है। अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है और इसके साथ लिखा है, 'ओह माय गॉड! अब हमारी इंस्टा फैमिली 4.9 मिलियन हुई।' इसके साथ अक्षरा ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed