सब्सक्राइब करें

Chhath Geet: अक्षरा सिंह का छठ गीत 'सुन ली अरजीया हे दीनानाथ' रिलीज, सिंगर आयुष आनंद के साथ लगाए सुर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Oct 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh singer Ayush Anand Chhath Song Sun Li Arajiya Hey Dinanath is out
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

त्योहारों का सीजन चल रहा है। एक तरफ लोग रौशनी के पर्व दीपावली को एंजॉय कर रहे हैं, वहीं महापर्व छठ की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बिहार में छठ व्यापक स्तर पर मनाई जाती है। महीनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। घाट सजने लगते हैं और हर तरफ छठी मैया के गीतों की धूम रहती है। सेलेब्स भी इस बात को बखूबी जानते हैं, इसलिए इस त्योहार पर नए-नए गाने रिलीज करने में पीछे नहीं रहते। इस कड़ी में भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया छठ गीत भी रिलीज हो गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर आयुष आनंद ने मिलकर गाया है।



Anupam Kher: ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया,बोले- जिसने हमपर 200 साल तक राज..

Trending Videos
Bhojpuri actress Akshara Singh singer Ayush Anand Chhath Song Sun Li Arajiya Hey Dinanath is out
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष आनंद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने के रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने अपने और अक्षरा सिंह की आवाज में रिलीज हुए छठ गीत  'सुन ली अरजीया हे दीनानाथ' का वीडियो शेयर किया है। गाने में अक्षरा और आयुष की जुगलबंदी जबरदस्त लग रही है। दोनों का लुक भी काफी शानदार है। पूरे गाने में छठ पर्व की रौनक दिखाई गई है।

Ranbir Kapoor: 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के नाम पर रणबीर कपूर ने पीटा माथा! बोले- मेरी अपनी भी कोई लाइफ है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh singer Ayush Anand Chhath Song Sun Li Arajiya Hey Dinanath is out
अक्षरा सिंह-आयुष आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को शेयर करते हुए आयुष आनंद ने शानदार कैप्शन लिखा है और साथ ही अक्षरा सिंह की तारीफ की है। आयुष ने लिखा है, 'सुन ली अरजीया हे दीनानाथ आउट हो चुका है।' इसके आगे उन्होंने लिखा है, 'इस गीत का संगीत देकर और अक्षरा सिंह के साथ इसे गाकर बेहद खुशी महसूस हुई। आप सब भी सुनिए और अपना प्यार दीजिए। जय छठी मैया।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayussh Aanannd (@ayussh_aanannd)

Bhojpuri actress Akshara Singh singer Ayush Anand Chhath Song Sun Li Arajiya Hey Dinanath is out
आयुष आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई अक्षरा सिंह और आयुष की आवाज की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अमेजिंग! ईश्वर आप दोनों की रक्षा करें।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दिल को छू लेने वाला गीत है।' आपको बता दें कि इस गाने में अक्षरा सिंह पारंपरिक लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed