आम्रपाली दुबे आज के समय में भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री हैं। अपनी पहली ही फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से उन्होंने अपने दर्शकों का खूब दिल जीता। यूपी और बिहार में उनके डांस और अभिनय के लाखों दीवाने हैं। आज के समय में आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की वो सितारा हैं जो अपनी फिल्मों के लिए 10 लाख रुपए तक की मोटी फीस लेती हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज भी आम्रपाली दुबे अपनी मां से पूछे बिना कोई काम नहीं करती और अपनी मम्मी से खूब डरती हैं।
Bhojpuri: अपनी मां से डरती हैं भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे, बोलीं- ऐसी गलती पर जूतों से पड़ेगी मार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली को पूछा आप इतनी कंजूस क्यों है
दरअसल, एक मीडिया बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने अपने वजन घटाने के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वजन घटाने के बाद जो उन्होंने कपड़े पहने थे वो उन्होंने टाइट करवाए थे। अभिनेत्री से जब उस रिपोर्टर ने पूछा कि इतनी बड़ी अभिनेत्री होने के बावजूद भी आप इतनी कंजूस क्यों हैं तो आम्रपाली ने इसका बहुत ही मजेदार जवाब दिया।
कंजूसी मेरे खून में है
रिपोर्टर की बात का जवाब देते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा, ‘मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हूं। इसलिए कंजूसी मेरे खून में है। हमें बचपन से ही घर में ये बात सिखाई जाती है कि वेस्ट से हमेशा बेस्ट बनाना है। अगर मैं अपनी चीजों में कंजूसी नहीं दिखाऊंगी तो मेरी मां मुझे जूते ही जूते से मारेंगी। आज भी अगर मैं कपड़े या अपनी किसी भी चीज को वेस्ट करती हूं तो मेरी मां मुझे मार सकती हैं’।
मेरी मां कही भी मारने के लिए तैयार हैं
आम्रपाली दुबे ने आगे बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं चीजें वेस्ट नहीं करती इसलिए ही मैं कंजूस हूं’। अपनी मां के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी मां मुझे कही भी मारने के लिए तैयार हो जाती हैं। जब मैं सेट पर होती हूं तो वो मेरे साथ ही रहती है तो भी मैं उनके सामने हमेशा डरकर ही रहती हूं।
वजन के लिए लोगों ने टोका था
एक मीडिया बातचीत के दौरान अपने वजन को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा था कि लोगों ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘लोग कहते थे कि मैं बहुत मोटी हो गई हूं। उनकी बातें सुनकर ऐसा लगता कि कोई शीशा घोलकर कानों में डाल रहा है। ऐसा लगता था अभी कान से खून निकलने लगेगा। लेकिन मैंने कभी किसी की बात दिल पर नहीं ली और जमकर वर्कआउट किया’।