फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने वरिष्ठ पत्रकार से तंग आकर की सुसाइड, पुलिस ने दर्ज की नामजद रिपोर्ट

Sat, 08 Aug 2020 05:38 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 08 Aug 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress Anupama Pathak fed up with senior journalist after she filed suicide report
अनुपमा पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अनुपमा पाठक की कथित आत्महत्या मामले में मुंबई के एक हिंदी अखबार के वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक इस पत्रकार का नाम अभिनेत्री ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है।

Bhojpuri actress Anupama Pathak fed up with senior journalist after she filed suicide report
अनुपमा पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी धारावाहिकों और भोजपुरी फिल्मों में काम करने वालीं अनुपमा ने बीते रविवार फेसबुक पर एक लाइव करने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मौके पर एक चिट्ठी भी मिली है जिसे अनुपमा का सुसाइड नोट माना जा रहा है। 

Bhojpuri actress Anupama Pathak fed up with senior journalist after she filed suicide report
अनुपमा पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

इसमें इस बात का जिक्र है अनुपमा की स्कूटी मनीष नाम के एक शख्स का परिचित ले गया लेकिन वापस मांगने वह आना कानी करने लगा। बाद में उसने फोन भी उठाने बंद कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress Anupama Pathak fed up with senior journalist after she filed suicide report
अनुपमा पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी गई स्कूटी हाथ से निकल जाते देख अनुपमा काफी व्यथित रहीं बताई गईं। स्कूटी ले जाने की घटना मई के आखिरी सप्ताह की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक वह लगातार मनीष से अपनी स्कूटी मांग रही थीं। अनुपमा पाठक ने मीरा रोड स्थित अपने किराए के घर में रविवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Anupama Pathak fed up with senior journalist after she filed suicide report
अनुपमा पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार राज्य में पूर्णिया की निवासी अनुपमा पाठक मुंबई में भोजपुरी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अरसे से काम करती रही हैं। आत्महत्या से एक दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर लाइव भी किया। घटना के वक्त अभिनेत्री के पति किसी काम से बाहर थे। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed