भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है, लेकिन विवाद के कारण फिलहाल ये दोनों एक दूसरे के साथ काम नहीं कर रहे। वहीं, काजल इन दिनों उदास हैं। ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी।
भोजपुरी इंडस्ट्री: काजल राघवानी कोरोना के इस दौर में हुईं परेशान, बताया क्यों गईं अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'मैं अभी उदास हूं। क्योंकि, मेरे प्यारे डॉग का ऑपरेशन हुआ है वो अस्पताल में है। मैं काफी हिम्मत करके उसे अपने साथ अस्पताल ले गई थी।' काजल ने आगे कहा कि 'मैं एनिमल लवर हूं। इसलिए मुझसे उनका दुख देखा नहीं जाता है। आप समझ सकते हैं कि डॉग के ऑपरेशन को लेकर मुझे कैसा महसूस हो रहा था।'
A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani)
बता दें कि काजल का पशुओं के प्रति स्नेह जगजाहिर है। वो आये दिन सोशल मीडिया पर एनिमल की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देख आप समझ सकते हैं कि काजल को पेट्स से कितना प्यार है।
A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani)
इस वक्त जब पूरे देश में लोग कोरोना के कारण परेशान हैं तो ऐसे में कई राज्य सरकारों ने लॉकडाउन लगा दिया है। इस वजह से लोग अपने घरों में कैद हैं। अभिनेत्री काजल भी घर में हैं। वो अक्सर खाली समय अपने डॉग के साथ समय बिताती हैं। लेकिन उसके अस्पताल में होने के कारण वो उदास हैं और जल्द उसके ठीक होने का इंतजार कर रही हैं।
A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani)
बता दें कुछ समय पहले काजल राघवानी खेसारी लाल यादव के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। लेकिन इनके बीच खटास आ गई थी। दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। हालांकि, बाद में यह मामला शांत हो गया।