{"_id":"61ab30239618ca70617e5edf","slug":"bhojpuri-actress-kajal-raghwani-suffering-from-pcod-polycystic-last-3-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: एक्ट्रेस काजल राघवानी को है ये लाइलाज बीमारी, फैंस को बताने में आ रही थी शर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: एक्ट्रेस काजल राघवानी को है ये लाइलाज बीमारी, फैंस को बताने में आ रही थी शर्म
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। बात चाहे उनकी फिल्मों की करें या फिर गानों की, दोनों को फैंस का खूब प्यार मिलता है। वह एक फिल्म के लिए लगभग आठ से दस लाख रुपए लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पिछले तीन साल से एक लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं।
2 of 5
काजल राघवानी
- फोटो : Insatagram- @kajalraghwani
जीहां, काजल को महिलाओं को होने वाली एक गंभीर बीमारी से पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से जूझ रही हैं। PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी होती है। जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। PCOD होने पर अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं।
3 of 5
काजल राघवानी
- फोटो : Instagram
काजल राघवानी ने एक बार अपने फैंस को इस बीमारी के बारे में बताते हुए लिखा था,'मैं ज्यादा रिऐक्ट नहीं कर रही हूं...मैं पिछले डेढ़ साल से इस बीमारी से जूझ रही हूं और इस बीमारी के सभी लक्षणों को फेस कर रही हूं। न ही कुछ छिपाने के लिए है और न ही इसे बताने में कोई संकोच।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काजल राघवानी
- फोटो : Insatagram- @kajalraghwani
काजल ने इसके साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी जिसमें इस बीमारी से होने वाले अलग-अलग लक्षणों के बारे में लिखा गया था। बता दें इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। एक बार POCS हो जाने के बाद महिलाओं को हमेशा इसे साथ लेकर चलना पड़ता है। हालांकि सही लाइफस्टाइल और डायट इसे मात देने में मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
काजल राघवानी
- फोटो : instagram
बता दें कि काजल का जन्म 20 जुलाई 1990 को बिहार के तेगहर गांव में हुआ था। भोजपुरी में आने से पहले वह मराठी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म भी मराठी ही थी हालांकि उन्होंने 'सुगना' के जरिए भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।