{"_id":"62e54e8ee815fa7c9d15e67c","slug":"bhojpuri-actress-monalisa-dance-on-badshah-song-tauba-video-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: मोनालिसा ने किया बादशाह के गाने पर जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस बोले- हाय तौबा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: मोनालिसा ने किया बादशाह के गाने पर जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस बोले- हाय तौबा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 30 Jul 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा अब भोजपुरी ही नहीं टीवी का भी जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने डांस करते हुए अपनी एक वीडियो साझा की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 4
मोनालिसा
- फोटो : Instagram
दरअसल, मोनालिसा ने बादशाह और पायल देव के गाने 'तौबा' पर रील शेयर की है। इसमें वह दो और लोगों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। ब्लैक पोल्का डॉट ड्रेस में मोनालिसा काफी खूबसूरत भी लग रही हैं। इस वीडियो को मोनालिसा ने अपने टीवी शो 'नजर' के चार साल पूरे होने के मौके पर शेयर किया है। 2018 में शो का पहला एपिसोड आज ही के दिन आया था और दो साल तक शो चला था। कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा, 'इस ट्रेंडिंग सॉन्ग के लिए लेट हूं, लेकिन ये डेट मेरे लिए खास है...नजर के चार साल।'
3 of 4
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मोनालिसा के इस डांस वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोग मोनालिसा के लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ को उनका डांस बहुत अच्छा लगा। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आप दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'गजब।' वहीं, ज्यादातर फैंस हार्ट और फयर इमोजी भी कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा की बात करें तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री के बाद पहली बार टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' में नजर आई थीं। उस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। वहीं, इसके बाद उन्हें 'नजर', 'नमक इश्क का', 'स्मार्ट जोड़ी' जैसे कई शोज में देखा गया है। मोनालिसा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़िया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।