भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अदाकारा मोनालिसा भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी काफी मशहूर हैं। अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा अक्सर अपने बोल्ड और स्टाइलिश फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री के फैंस इन तस्वीरों को बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में आज भी अभिनेत्री ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है।
Bhojpuri: परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर मोनालिसा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने अभी कुछ ही देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज गजब ढा रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों में मोनालिसा लाल कलर की छोटी सी मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। साझा की गई इन तस्वीरों में अभिनेत्री हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा की इन तस्वीरों ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
मोनालिसा ने अपनी ये तस्वीरें साझा कर लिखा, ' आप अपने आप के लिए हमेशा एक लौते होते हैं …इसलिए हमेशा निडर होकर वैसे ही रहें, जैसे आप हैं।' सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। मोनालिसा के एक फैन ने लिखा, 'आप दिलों पर राज करती हो...मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।' दूसरे ने लिखा, 'लाल रंग में आप बहुत हॉट लग रही हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'बहुत ही प्यारे फोटो मैम।'
भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक मोनालिसा इन तस्वीरों में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं, जो फैंस को दीवाना बना रहा है। बीते दिन भी अभिनेत्री ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह अपने बेडरूम में किलर पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा बेडरूम में डीप नेक ब्लैक शॉर्ट पहने नजर आ रही हैं।