सब्सक्राइब करें

मोनालिसा ने शुरू की अभिनय से किनारा करने की तैयारी, अगले साल मां बनने से पहले निपटाएंगी सारे काम

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 05 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa planning to have a baby soon Taking Break From Acting
मोनालिसा - फोटो : Instagram: @aslimonalisa

देश की अलग अलग भाषाओं में काम करके मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा ने अब अभिनय से किनारा करने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने फैसला कर लिया है कि अगले साल वह अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी और उससे पहले वह अपने बाकी सभी कामों को पूरा करेंगी। अंतरा बिस्वास नाम से जन्मी मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की है। बताया जा रहा है कि नए सीरियल 'नमक इस्क का' के बाद वह कोई दूसरा नया प्रोजेक्ट नहीं ले रही हैं।

Trending Videos
Bhojpuri Actress Monalisa planning to have a baby soon Taking Break From Acting
मोनालिसा - फोटो : Instagram: @aslimonalisa

मोनालिसा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनके ऊपर उनके घर से और उनके पति विक्रांत पर भी माता और पिता बनने का बहुत दबाव बढ़ रहा है। यही कारण है कि अब यह जोड़ा माता पिता बनने का फैसला कर चुका है। मोनालिसा ने कहा, 'हां, हम बहुत ही जल्द एक बच्चा पैदा करने की योजना बना रहे हैं। लोगों को जल्द ही पता चल जाएगा। हो सकता है कि अगले साल यह हो जाए। मेरे परिवार से और विक्रांत के परिवार से भी बहुत दबाव आ रहा है। इसलिए, आशा है कि अगले साल हम माता पिता बन जाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa planning to have a baby soon Taking Break From Acting
मोनालिसा - फोटो : Instagram: @aslimonalisa

मोनालिसा ने भले ही हिंदी, ओड़िया, बंगाली, कन्नड़, तेलुगु, आदि भाषाओं की फिल्मों में काम किया हो लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 10वें सीजन की एक प्रतियोगी बनकर ही प्राप्त हुई। इस समय तक लगातार मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही थीं। लेकिन, इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्में करना कम कर दीं। फिर उन्हें टीवी के चर्चित धारावाहिकों 'नजर', 'नजर 2', आदि में मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए देखा गया।

Bhojpuri Actress Monalisa planning to have a baby soon Taking Break From Acting
मोनालिसा - फोटो : Instagram: @aslimonalisa

टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'नच बलिए' के आठवें सीजन में मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत के साथ जोड़ी बना कर हिस्सा लिया। यहीं से उनकी जोड़ी विक्रांत के साथ असल जिंदगी में भी बन गई और उन्होंने वर्ष 2017 में शादी कर ली। इन्हीं विक्रांत के साथ मोनालिसा ने कोरोना वायरस की वजह से देश में हुए लॉकडाउन का अपना पूरा सफर बिताया है। और अब ये दोनों माता पिता बनने की बात पर भी एकमत हो गए हैं। लेकिन उससे पहले मोनालिसा अपने सभी प्रस्तावित कामों को पूरा करेंगी।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa planning to have a baby soon Taking Break From Acting
मोनालिसा - फोटो : Instagram: @aslimonalisa

समेटने के लिए वैसे ज्यादा काम मोनालिसा के पास है नहीं। वह इस समय टीवी पर अगले सोमवार से शुरू होने जा रहे धारावाहिक 'नमक इस्क का' में एक खलनायिका की मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। यह कहानी बिहार की एक नाचने वाली लड़की चमचम की है जिसका शौक ही नाचना है। लेकिन, उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती है एक परिवार और एक पति का प्यार पाना। मोनालिसा के अलावा इस धारावाहिक में श्रुति शर्मा और भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता आदित्य ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। मोनालिसा इस सीरियल के बाद आगे क्या योजना बना रही हैं, ये जानने के लिए उनके संपर्क करने की कोशिश की गई तो कोई उत्तर नहीं मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed