भोजपुरी इंडस्ट्री की ख्याति दिन-ब-दिन दर्शकों के बीच बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसके कलाकार भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। चाहे भोजपुरी सिनेमा का कोई अभिनेता हो या फिर अभिनेत्री उनके फैंस पूरे भारत में फैले हैं। इन्हीं में से एक हैं भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री प्रगति भट्ट। प्रगति इस समय अपनी सिजलिंग तस्वीरों से सोशल मीडिया पर कहर बरपा रही हैं। अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाली प्रगति ने इसी क्रम में बेडरूम से अपनी एक बेहद हॉट और स्टाइलिश फोटो साझा की है। प्रगति की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है क्योंकि एक बार फिर उनका यह अवतार उनके फैंस की दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है।
Bhojpuri: होटल के कमरे में ऐसी हरकत करती नजर आईं प्रगति भट्ट, देख फैंस की खुली रह गईं आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति भट्ट ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर साझा की है। आए दिन अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली प्रगति लेटेस्ट फोटो में होटल के कमरे में ब्लैक क्रॉप टॉप और लूज पोल्का-डॉट पैंट पहने बेहद बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। प्रगति की यह अदा हमेशा की तरह फैंस के दिलों को धड़का रही हैं। इस फोटो पर फैंस भी फिदा हो गए हैं। प्रगति भट्ट के इस अनोखे अवतार ने फैंस के दिलों की धड़कने तेज कर दी हैं, वह खुद को अभिनेत्री की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
प्रगति की इस तस्वीर पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने प्रगति भट्ट की इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मस्त कमरिया।' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'हॉटीपाई।' आपको बता दें प्रगति भट्ट की ये फोटो मुंबई में एक होटल के कमरे में ली गई है। प्रगति भट्ट का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बेहद हॉट और स्टाइलिश फोटोज से भरा हुआ है, जो उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें प्रगति भट्ट को आखिरी बार आखिरी बार भोजपुरी सिनेमा के रोमांटिक गाने 'खेलाड़ी नाइकी' में देखा गया था। इस गाने में उनके साथ स्टार सिंगर और एक्टर पवन सिंह रोमांस करते दिखाई दिए थे। वह आने वाले दिनों में फिल्म 'लिट्टी चोखा' में काम करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रगति भट्ट के साथ भोजपुरी सुपरस्टार 'खेसारी लाल यादव' लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में खेसारी लाल यादव और प्रगति भट्ट के साथ-साथ काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जायस, करण पांडे, देव सिंह, प्रीति सिंह, पदम सिंह और श्रुति राव जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।