फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: ब्लेड, बोरी और चांदी वर्क के बाद उर्फी जावेद का नया अवतार; शरीर पर टेप से चिपकाए फूल

Fri, 02 Sep 2022 01:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 02 Sep 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
urfi javed flaunts her bold avatar with sticked paper flowers on the body
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह आए दिन नए-नए आउटफिट्स पहनकर लोगों के सामने आती रहती हैं। कभी-कभी तो वह अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं, तो कभी बहुत बुरी तरीके से ट्रोल की जाती हैं। ब्लेड, बोरी, फूल और धागे से बने कपड़े पहनने के बाद अब उर्फी जावेद जिस तरीके के कपड़ों में नजर आई हैं, उसे देखने के बाद तो लोगों का सिर ही चकरा जाएगा।

urfi javed flaunts her bold avatar with sticked paper flowers on the body
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने डेनिम के साथ शरीर पर फूल लगाए हैं और उनको टेप की मदद से चिपकाया हुआ है। उर्फी ने उसी टेप की मदद से अपना टॉप बना बनाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी किसी गार्डन में खड़ी नजर आ रही हैं और वह एक जगह पर चलते-चलते लड़खड़ा भी जाती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

urfi javed flaunts her bold avatar with sticked paper flowers on the body
उर्फी जावेद - फोटो : social media

उर्फी जावेद के इस वीडियो पर फैंस के काफी फनी रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। बहुत सारे फैंस उर्फी के कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट वाले इमोजी भी बना रहे हैं। एक फैन ने बहुत ही मजाकिया लहजे में लिखा है- 'ये वही फूल हैं, जो मैंने बुके दिया था'? वहीं दूसरे ने लिखा- 'तुम अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हो'।

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed flaunts her bold avatar with sticked paper flowers on the body
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि उर्फी जावेद बीते दिनों गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा की भक्ति में डूबी नजर आई थीं। उर्फी भगवान गणेश का मशहूर भजन 'श्री गणेशाय धीमहि' गुनगुनाती नजर आई थीं। इतना ही नहीं इस दौरान उर्फी बिल्कुल देसी लुक में दिखाई दीं। उनका ये अंदाज देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे और उनकी खूब तारीफ की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed