{"_id":"6311a3aedf7703189f54519e","slug":"priyanka-chopra-starrer-citadel-reshoot-after-trouble-series-will-be-2nd-most-expensive-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: 2 हजार करोड़ के बजट में तैयार होगी प्रियंका की सिटाडेल, क्यों दोबारा होगी सीरीज की शूटिंग?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: 2 हजार करोड़ के बजट में तैयार होगी प्रियंका की सिटाडेल, क्यों दोबारा होगी सीरीज की शूटिंग?
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में सक्रिय हैं और वह जल्द ही अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इस सीरीज में उनके साथ रिचर्ड मैडेन दिखाई देंगे। लेकिन इस सीरीज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जो सिनेप्रेमी को हैरान के लिए काफी है। प्रियंका और रिचर्ड की यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम की दूसरी सबसे महंगी वेब सीरीज बनने जा रही है। इस सीरीज का बजट 200 मिलियन डॉलर यानी 2 हजार करोड़ के आसपास तक पहुंच गया है।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
रूसो ब्रदर्स और पैट्रिक मोरन द्वारा निर्मित अमेजन प्राइम की इस सीरीज से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि इस सीरीज की आधी क्रिएटिव टीम बाहर हो गई है और यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है जब इस सीरीज की शूटिंग को काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। इसी वजह से अब 'सिटाडेल' की शूटिंग को एक बार फिर से किया जाएगा, जिस वजह से सीरीज का बजट अपने आप ही डबल के आसपास हो गया।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्रों के मुताबिक, 'सिटाडेल' के पहले शूट में कम से कम 160 मिलियन डॉलर की लागत आई थी लेकिन अब एक बार फिर से शूट करने पर इस सीरीज के बजट में 75 मिलियन डॉलर जोड़े गए हैं, जिस वजह से इसका बजट 200 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई थी लेकिन रूसो ब्रदर्स ने अपने बाकी प्रोजेक्ट की वजह से अमेजन की इस सीरीज में देरी से एंट्री की। इसी बीच प्राइम वीडियो की टीम, सीरीज में जोश अपेलबाउम और आंद्रे नेमेको के एक प्लॉट से नाखुश दिखे, जिसके बाद ही यह सारा विवाद शुरू हुआ। फिर रूसो और अपेलबाउम के बीच रचनात्मक अंतर शुरू होने लगे, जिसकी वजह से सीरीज की क्रिएटिव टीम से कई लोग बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : insta
बता दें कि साल 2021 में जब प्रियंका चोपड़ा ने इस सीरीज की शूटिंग शुरू की थी, तब से ही वह इससे जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर देती दिखीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चोट के निशान के साथ भी एक तस्वीर साझा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।