फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: कश्मीरी पंडितों की हत्या वाली याचिका पर सुनवाई से पहले भावुक हुए अनुपम, लिखा- आपका आज का निर्णय..

Fri, 02 Sep 2022 12:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 02 Sep 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Hears PIL To Find Accused Of Kashmiri Pandits Genocide Kashmir Files Actor Anupam kher Reacted
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरी पंडितों पर 32 साल पहले हुए अत्याचारों की सच्ची घटनाओं को बड़े पर्दे पर दिखाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को तो आपने जरूर देखा होगा...विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म जिस दिन से सिनेमाघरों में रिलीज हुई, उस दिन से इसके खिलाफ विवाद शुरू हो गया। फिल्म को देखने वाला हर शख्स सिर्फ एक ही सवाल कर रहा था...आखिर इस नरसंहार का दोषी कौन है? अब लगता है कि इस सवाल का जवाब जल्द ही मिलने वाला है। जी हां, आज सुप्रीम कोर्ट कश्मीर में 1990 में कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्याओं की एसआईटी जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करने वाला है।

Supreme Court Hears PIL To Find Accused Of Kashmiri Pandits Genocide Kashmir Files Actor Anupam kher Reacted
32 साल पहले हुए अन्याय को यादकर रोते हुए कश्मीरी पंडित - फोटो : अमर उजाला

जब से याचिका पर सुनवाई की खबर आई है तब से हर कोई खुशी से झूम उठा है। कश्मीरी पंडितों के दर्द से 32 साल बाद वाकिफ होने वाले लोगों को यह महसूस होने लगा है कि अब आखिरकार कश्मीरी पंडितों को इंसाफ मिलेगा। उस दर्दनाक पीड़ा से गुजरे लोगों की आखों में खुशी के आंसू झलक ने लगे हैं। वहीं 'द कश्मीर फाइल्स' में एक कश्मीरी पंडित की भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर ने भी यह खबर सुनने के बाद राहत की सांस ली है। 

Supreme Court Hears PIL To Find Accused Of Kashmiri Pandits Genocide Kashmir Files Actor Anupam kher Reacted
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय! कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार के 32 साल से अधिक समय के बाद आप भारत में सबसे शांतिपूर्ण समुदायों में से एक पर किए गए अत्याचारों की एसआईटी जांच के लिए एक याचिका पर सुनवाई करेंगे। आपका आज का निर्णय, न्याय के लिए आवश्यक उपचार प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Supreme Court Hears PIL To Find Accused Of Kashmiri Pandits Genocide Kashmir Files Actor Anupam kher Reacted
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि गैर सरकारी सामाजिक संगठन वी द सिटीजन (We the Citizen) द्वारा दाखिल जनहित याचिका में 1990 से 2003 के बीच कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों और सिखों की हत्या और अत्याचार की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने की मांग की गई है। याचिका में हाल के महीनों में कश्मीर घाटी में मारे गए कश्मीरी पंडितों की हत्या की जांच करने की भी मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जस्टिस भूषण आर गवई और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ इस याचिका पर सुनवाई करने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार के 32 साल
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed