{"_id":"6311a62897930f660157af4c","slug":"sapna-chaudhary-superhit-dance-video-viral-on-pani-chhalke-song-see-video-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Chaudhary: पीले सूट में सपना के ठुमकों ने हिला दिया इंटरनेट, नजरें नहीं हटा पा रहे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Chaudhary: पीले सूट में सपना के ठुमकों ने हिला दिया इंटरनेट, नजरें नहीं हटा पा रहे फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपना चौधरी का डांस और उनके हरियाणवी गाने लोगों की पहली पसंद बने रहे हैं। सपना का कोई भी गाना सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचाने लगता है। उनके डांस वीडियोज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। सपना के लटके-झटके देख फैंस भी घायल हो जाते हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो दर्शकों को इतने पसंद हैं कि लोग-बार देखने के बाद भी नहीं थकते हैं। सपना का एक और गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस गाने में सपना चौधरी ने स्टेजतोड़ परफॉर्मेंस दी है।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना के ठुमके, काजल, जुल्फें और लहराता आंचल यानि हरियाणवी बाला की हर अदा कमाल है। सपना का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीले रंग से सलवार सूट में स्टेज पर धमाल मचा रही हैं। सपना के इस गाने का वीडियो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फरवरी में रिलीज हुआ ये गाना अभी भी फैंस की पहली पसंद बना हुआ है।
3 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
गाने के बोल हैं- पानी छलके। इस गाने पर सपना ने ऐसी परफॉर्मेंस दी है है कि लोग उसपर अपनी जान न्योछावर कर रहे हैं। कुछ महीने पहले रिलीज हुआ यह गाना लोगों को अभी भी बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में, हजारों लोग मंत्रमुग्ध होकर सपना चौधरी के डांस और उनकी देसी अदाओं को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने में सपना अपने लटकों- झटकों से लोगों को मोहित कर रही हैं। यही वजह है कि दर्शकों के लिए उनके डांस से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को 7 करोड़ से ज्यादा बार लोग देख चुके हैं। इस म्यूजिक वीडियो में सपना ने आकाश खत्री के साथ परफॉर्मेंस दिया है। इस गाने के गायक मनीष शर्मा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।