फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी कार हादसे का शिकार, भाई बोला- दीदी के लिए दुआ करें

Tue, 01 Oct 2019 01:36 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 01 Oct 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee car accident in mumbai
Rani Chatterjee - फोटो : Social Media

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आई है। मुंबई में रानी की कार का एक्सीडेंट हो गया है, इसमें एक्ट्रेस को गंभीर चोटें आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी का एक्सीडेंट तब हुआ जब वो फिल्म पांचाली की शूटिंग पूरी कर अपने घर लौट रही थीं।

bhojpuri actress rani chatterjee car accident in mumbai
Rani Chatterjee - फोटो : file photo

रानी के भाई समीर चटर्जी ने इस घटना की जानकारी देते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है- 'इस बात की जानकारी देते हुए बहुत बुरा लग रहा है कि कल रात रानी दी का एक्सीडेंट हो गया गोरेगांव हाइवे पर। वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें हाथ और पैर में चोट आई है। उनके लिए दुआ करें कि वो जल्द ठीक हो जाएं।'

bhojpuri actress rani chatterjee car accident in mumbai
Rani Chatterjee - फोटो : Social Media

इसके बाद समीर ने रानी और अपनी तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में रानी के हाथों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ और पैरों पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee car accident in mumbai
Rani Chatterjee

कुछ दिन पहले रानी चटर्जी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ छुट्टियां मनाकर लौंटी हैं। मस्ती करते हुए दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। 

विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee car accident in mumbai
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इन दिनों रानी चटर्जी कई फिल्म प्रॉजेक्टस पर काम कर रही हैं। इनमें वह पंचाली, बॉस, लेडी सिंघम जैसी भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed