फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: अभिनेत्री रानी चटर्जी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, प्रियंका गांधी संग फोटो शेयर कर कही ये बात

Tue, 25 Jan 2022 06:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 25 Jan 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress Rani Chatterjee joins Congress shares picture with Priyanka Gandhi on social media
रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारे राजनीति में उतर चुके हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स के  साथ-साथ साउथ और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल के बीच अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ रानी चटर्जी ने राजनीति में कदम रखते हुए अपनी नई पारी शुरू की है। रानी चटर्जी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं और इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है, जिसके बाद से ही रानी चटर्जी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।


 
रानी चटर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में रानी चटर्जी ने अपने हाथ में पिंक कलर का एक बैग भी पकड़ा हुआ है, जिस पर लिखा है, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं।’ ये वही नारा है, जिसके सहारे ही प्रियंका गांधी अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोल रही हैं।

bhojpuri actress Rani Chatterjee joins Congress shares picture with Priyanka Gandhi on social media
रानी चटर्जी - फोटो : Social Media

इस तस्वीर के साथ कैप्शन में रानी चटर्जी ने प्रियंका गांधी को धन्यवाद कहा है। रानी ने लिखा, ‘एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती है' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर।’

bhojpuri actress Rani Chatterjee joins Congress shares picture with Priyanka Gandhi on social media
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

रानी चटर्जी ने जैसे ही ये तस्वीर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया है, तब से ही एक्ट्रेस को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं कई सेलेब्स ने भी रानी चटर्जी को बधाई दी है। एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने रानी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो।’ इसके अलावा, शुभी शर्मा, गुंजन पंत और अनारा गुप्ता ने भी रानी चटर्जी को बधाई दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress Rani Chatterjee joins Congress shares picture with Priyanka Gandhi on social media
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा का पॉपुलर चहरा हैं। यूपी और बिहार में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में बेशक कांग्रेस पार्टी यूपी के चुनाव में थोड़ा कमजोर नजर आ रही है लेकिन रानी चटर्जी का साथ मिलने से पार्टी को फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
bhojpuri actress Rani Chatterjee joins Congress shares picture with Priyanka Gandhi on social media
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट मनोज तिवारी ने काम किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दीं। रानी चटर्जी जल्द की कई फिल्मों में नजर आएंगी। उनके पास ‘लेडी सिंघम’, ‘भाभी मां’, ‘बाबुल की गलियां’, ‘छोटकी ठकुरैन’, ‘कसम दुर्गा की’, ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘हेराफेरी’ जैसी कई फिल्में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed