फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परेशान कर रहे शख्स के खिलाफ भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराई एफआईआर, पोस्ट लिखकर दी जानकारी

Tue, 07 Jul 2020 12:23 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 07 Jul 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee lodged fir against a person who harassing on social media
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर बताया था कि वो अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को जिम्मेदार ठहराया है, जो सोशल मीडिया पर उन्हें कई सालों से परेशान कर रहा है। रानी चटर्जी ने मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। रानी का पोस्ट वायरल होने के बाद अब पुलिस ने एक्शन लिया है।

bhojpuri actress rani chatterjee lodged fir against a person who harassing on social media
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी की शिकायत के बाद पुलिस ने परेशान करने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्टाग्राम पर रानी ने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस का शुक्रिया कहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🙏🙏🙏🙏🙏🙏

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

bhojpuri actress rani chatterjee lodged fir against a person who harassing on social media
रानी चटर्जी का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रानी अपने पोस्ट में लिखती हैं कि 'मुंबई पुलिस, बहुत बहुत शुक्रिया। एफआईआर दर्ज हो गई है। मैं लडू़ंगी।' इसके साथ रानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि 'उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे प्रेरित किया। इस तरह का अपराध बंद होना चाहिए। जो लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट समझ रहे हैं, उनकी परवाह नहीं करती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee lodged fir against a person who harassing on social media
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शख्स की तस्वीर और उसके सोशल मीडिया पोस्ट भी साझा किए थे। इस शख्स का नाम धनंजय सिंह है। रानी चटर्जी ने परेशान होकर अपने पोस्ट में लिखा, 'डिप्रेशन से मैं बहुत ज्यादा अब परेशान हो चुकी हूं। अक्सर मैं मजबूत और सकारात्मक बने रहने की बात करती हूं, पर अब और नहीं हो पा रहा है। यह आदमी कई सालो से मेरे बारे में न जाने कितनी गंदी-गंदी बातें फेसबुक पर लिख रहा है।' 
 

विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee lodged fir against a person who harassing on social media
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने बहुत नजरअंदाज करने की कोशिश की, मैंने कई लोगों से बात की सभी ने कहा कि नजरअंदाज करो पर मैं भी तो इंसान हूं। मैं मोटी हूं, मैं बुढ़िया हूं या मैं कोई काम करती हूं तो यह इतनी भद्दी बातें लिखता है, लोग मुझे यह सब भेजते हैं और कहते हैं नजरअंदाज करो लेकिन मैं अब नहीं कर सकती।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed