फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, इस अभिनेत्री के साथ रोमांटिक डांस करते आए नजर

Tue, 07 Jul 2020 11:55 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 07 Jul 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death his throwback dance video with Ankita Lokhande goes viral
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 20 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभिनेता के फैंस अभी भी उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के कई फैंस सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो लगातार साझा कर रहे हैं। इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो में टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी नजर आ रही हैं। 

Sushant Singh Rajput death his throwback dance video with Ankita Lokhande goes viral
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उनका टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता काफी मशहूर हुआ था। इस सीरियल में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिका में थीं। छोटे पर्दे पर इन दोनों कलाकार की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यह वीडियो सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के डांस का है। 

Sushant Singh Rajput death his throwback dance video with Ankita Lokhande goes viral
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे फिल्म आजा नच ले के गाने 'ओ रे पिया' पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में इन दोनों कलाकारों की जोड़ी काफी शानदार नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के फैंस के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Miss U So Much Sush 😭 #india #bollywood #tiktok #tiktokindia #corona #covid_19 #pavitrarishta #manavdeshmukh #ankitalokhande #kritisanon #rheachakraborty #shraddhakapoor #dishapatani #kiaraadvani #anushkasharma #saraalikhan #jacqlinefernandez #chichore #kedarnath #kaipoche #pk #msdhonitheuntoldstory #sushantsingh #sushantsinghrajput #ripsushantsinghrajput #ripsushant #justiceforsushantsinghrajput #cbiinquiryforsushant #tiktokbanned #tiktokbannedinindia

A post shared by EXO-L (@bollyexowood) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death his throwback dance video with Ankita Lokhande goes viral
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड थीं। इन दोनों कलाकारों ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट किया था। बात करें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की तो उन्होंने बीते 14 जून को मुंबई में मौजूद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अचानक हुई उनकी मौत ने हर किसी को हैरान करके रख दिया था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death his throwback dance video with Ankita Lokhande goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने का रास्ता क्यों चुना इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी मौत की वजह की जांच कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बॉलीवुड के कई सितारों सहित उनके करीबियों से भी मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। हाल ही में मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाया है। 

पढ़ें: Dil Bechara Trailer: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का ट्रेलर देखकर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, दिया ऐसा रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed