{"_id":"5f03eab68ebc3e433d599a32","slug":"shahid-kapoor-and-mira-rajput-marriage-anniversary-here-see-wedding-album","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत पर आया था शाहिद कपूर का दिल, शादी की सालगिरह पर देखें वेडिंग एलबम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत पर आया था शाहिद कपूर का दिल, शादी की सालगिरह पर देखें वेडिंग एलबम
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक है। सात जुलाई 2015 को शाहिद ने मीरा से अरेंज मैरिज की। उनकी शादी को पांच साल हो चुके हैं। इस बार कपल लॉकडाउन में अपनी मैरिज एनिवर्सिरी सेलिब्रेट कर रहा है। शाहिद और मीरा की शादी की सालगिरह पर चलिए हम आपको उनका वेडिंग एलबम दिखाते हैं।
2 of 7
संगीत सेरेमनी के दौरान शाहिद और मीरा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक लड़की से शादी कर सभी को चौंका दिया था। शाहिद से शादी के बाद मीरा भी रातों- रात मशहूर हो गईं थीं। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता था। बाद में शाहिद और मीरा ने अपनी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की तमाम बातों का खुलासा किया।
जब मीरा, शाहिद से मिली थीं उस वक्त उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था। मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। शाहिद और मीरा के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई। जब दोनों के परिवार वालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे।
शाहिद और मीरा की उम्र के बीच 13 साल का फासला है। शाहिद पहले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। एक इंटरव्यू में शाहिद ने कहा था कि 'मैं 21 साल की एक लड़की से शादी करने को तैयार नहीं था लेकिन जब मैं मीरा से मिला हमने करीब सात घंटे बातें की थीं। उसके बाद मुझे लगा कि हम एक दूसरे के लिए परफेक्ट होंगे।'
शाहिद और मीरा ने गुरुद्वारे में शादी की थी। इस दौरान मीरा ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था और लाल रंग की चुनरी ओढ़ी थी। शादी के जोड़े में मीरा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। शाहिद ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी जिसमें वो खूब जच रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।