फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Chatterjee: जिम में वर्कआउट करती नजर आईं रानी चटर्जी, बोलीं- फिक्र को धुएं में नहीं, पसीने में उड़ा दो

Thu, 22 Sep 2022 06:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Sep 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares photos from gym says work hard
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपने बिंदास लुक, स्टाइल और फिगर के लिए जानी जाती हैं। रानी चटर्जी अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखती हैं और इसके लिए जिम में घंटो पसीने बहाती हैं। रानी चटर्जी एक भी दिन वर्कआउट मिस नहीं करती हैं। बता दें कि रानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर जिम से अपने वर्कआउट वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। 

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares photos from gym says work hard
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रानी चटर्जी पसीने में तरबतर नजर आ रही हैं। रानी ब्लैक कलर के जिम आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि हैवी वर्कआउट के बाद उन्होंने यह तस्वीर क्लिक कराई हैं। तस्वीरों में रानी का लुक काफी शानदार लग रहा है। खुली जुल्फें रानी के लुक में चार चांद लगा रही हैं।

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares photos from gym says work hard
रानी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तस्वीरों के साथ रानी चटर्जी ने मोटिवेशनल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'फिक्र को धुएं में नहीं पसीने में उड़ा दो... कड़ी मेहनत करो, मेहनत का पसीना आपको कामयाबी की तरफ ले जाता है।' इसके साथ रानी चटर्जी ने हैशटैग के साथ लिखा है, 'हार्ड वर्क, जिम मोटीवेशन, जिम लाइफ।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares photos from gym says work hard
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

रानी चटर्जी के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही उनकी बातों से भी सहमत नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हार्ड वर्क के बाद आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुपर से भी ऊपर रानी जी।' एक यूजर ने लिखा, 'सही कहा आपने रानी जी, वो कहते हैं न, नो पेन नो गेन।' एक यूजर ने लिखा, 'आप सच में प्रेरण हैं।' बता दें कि रानी की डांस वीडियोज भी खूब पसंद की जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed