{"_id":"62127e9a2869a026247e59ef","slug":"bhojpuri-akshara-singh-shared-her-gorgeous-photo-in-blue-lehenga-fans-lost-their-hearts-on-the-desi-style-of-the-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: नीले लहंगे में कहर ढाती नजर आईं अक्षरा सिंह, अभिनेत्री के देसी अंदाज पर दिल हार बैठे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: नीले लहंगे में कहर ढाती नजर आईं अक्षरा सिंह, अभिनेत्री के देसी अंदाज पर दिल हार बैठे फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:17 PM IST
सार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर अक्षरा ने फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर अक्षरा ने फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि अभिनेत्री इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी यूपी और बिहार में प्रशंसकों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट हैं। फिल्मों के साथ ही अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।
अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। वहीं, उनके फैंस भी अभिनेत्री की इन खूबसूरत तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं। इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक और तस्वीर साझा की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में अभिनेत्री ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।
2 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : amar ujala
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इस तस्वीर में अक्षरा सिंह नीले रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। अपने इस गेटअप में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर देख फैंस की इससे नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। इस लहंगे के साथ अभिनेत्री का डीप नेक ब्लाउज उनके लुक को और भी गॉर्जियस बना रहा है।
3 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, इस ट्रेडिशनल अटायर के साथ अक्षरा सिंह ने लाइट मेकअप और मांग टीका, झुमके और नेकलेस कैरी किया है। इसके अलावा बालों पर लगाया गजरा उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। अभिनेत्री का यह अंदाज उनके फैंस का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अभिनेत्री की इसतस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
दरअसल, अभिनेत्री ने यह लुक हाल ही में शादी के बंधन में बंधी सिंगर अफसाना खान विवाह समारोह के लिए लिया था। अभिनेत्री इस लहंगे को पहनकर ही अफसाना सिंह की शादी में शामिल हुई थीं। गौरतलब है कि मशहूर गाने तितलियां की गायिका अफसाना खान ने अपने मंगेतर साज के साथ 19 फरवरी को शादी रचाई है।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
करियर की बात करें तो अक्षरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार रवि किशन भी नजर आए थे। भोजपुरी सिनेमा के साथ ही अभिनेत्री ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने तबादला, धड़कन, सत्या, मां तुझे सलाम, सौगंध गंगा मैया के जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।