भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे ने अपने अभिनय से तो करोड़ों लोगों का दिल जीता ही है, लेकिन इसी के साथ वो अपने डांस से भी अपने प्रशंसकों को दीवाना बना लेती हैं। आए दिन उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए भी वो लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय हैं और उनके प्रशंसक उनके द्वारा डाली गई पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। आम्रपाली भी अपने फैंस के दिलों पर राज करने का कोई भी मौका नहीं गंवाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी नई तस्वीरें साझा की है जिसमें वह दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। लेकिन आम्रपाली ने इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है उस वजह से उनका पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा, '108वी शादी! 100 के बाद गिनती ही भूल गई हूं। ब्राइडल लुक फिल्म राजा डोली लेके आजा।'
भोजपुरी: आम्रपाली दुबे ने साझा की '108वीं शादी' की तस्वीर, लिखा- 'राजा डोली लेकर आजा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि ये आम्रपाली की फिल्म 'राजा डोली लेकर आजा' का है। इस फिल्म में आम्रपाली के साथ दिनेश लाल यादव लीड रोल में हैं। इससे पहले दिनेश लाल यादव ने फिल्म के सेट से अपनी फोटो शेयर की थी।
View this post on Instagram
वहीं, आम्रपाली का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में वह अपने गाने ‘डिजिटल जवानी’ पर जबरदस्त डांस और एक्स्प्रेशन देती हुईं नजर आ रही हैं। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी साथ में बहुत ही अच्छी लग रही है। दोनों का यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आगमी फिल्मों की बात करें तो आम्रपाली दुबे जल्द ही हमें फिल्म 'घर परिवार' में दिखेंगी। फिल्म में एक बार फिर उनकी और निरहुआ की जोड़ी साथ में नजर आएगी। बता दें कि आम्रपाली दुबे अपनी पढ़ाई के दौरान शुरुआत में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया।