फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: आम्रपाली दुबे ने नानी के जन्मदिन पर शेयर की तस्वीर, अभिनेत्री की मांग में सिंदूर देख चकराए फैंस

Sun, 02 Jan 2022 05:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 02 Jan 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Amrapali Dubey shares picture on Nani birthday fans are shocked to see actress in sindoor
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कम समय में भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग और बड़ी पहचान बनाने वाली आम्रपाली इंडस्ट्री की से प्रतिभाशाली और टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। यूपी और बिहार में अभिनेत्री की एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक्टिंग के साथ- साथ अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैंस भी आम्रपाली की इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। 

इसी क्रम में एक्ट्रेस मे हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। नए साल के मौके पर शेयर की गई इस तस्वीर में अभिनेत्री अपनी दिवंगत नानी के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की यह तस्वीर देख लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं। दरएसल, इस फोटो में आम्रपाली मांग में सिंदूर लगाए दिख रही हैं। इसे देख उनके फैंस आश्चर्य में पड़ गए है।

Bhojpuri: Amrapali Dubey shares picture on Nani birthday fans are shocked to see actress in sindoor
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर के साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी नानी को याद करते हुए एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है। अभिनेत्री का यह नोट जहां कुिछ लोगों को काफी पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस की मांग में भरे सिंदूर को देख सवाल कर रहे हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

Bhojpuri: Amrapali Dubey shares picture on Nani birthday fans are shocked to see actress in sindoor
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

दरअसल, आम्रपाली दुबे ने अपनी नानी के जन्मदिन पर एक प्यारा इमोशनल नोट लिखते हुए उनके साथ एक तस्वीर साझा की। अपने इस नोट में एक्ट्रेस ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरी नानी मां, आप आज होती तो हमारी दुनिया और भी अच्छी होती। आपके जाने के बाद का खालीपन हमेशा खलेगा। लेकिन मैं जानती हूं कि अब आप भगवान के पास हैं और सुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Amrapali Dubey shares picture on Nani birthday fans are shocked to see actress in sindoor
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

उन्होंने आगे लिखा, आपके सिखाई हर सीख को मैं अपने साथ जीवित रखना चाहती हूं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे आपकी जैसी नानी मिली। मैं हमेशा आपकी तरह मजबूत और संवेदनशील बनना चाहूंगी। मैं सच में आपको बहुत याद करती हूं। मेरी नानी मां को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Bhojpuri: Amrapali Dubey shares picture on Nani birthday fans are shocked to see actress in sindoor
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

वहीं, एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर देख यूजर्स आम्रपाली से तरह- तरह के सवाल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने पूछा मैम आपने शादी कर ली? वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल किया,”शादी कब की आपने आम्रपाली जी।” अभिनेत्री की मांग में सिंदूर देखते ही फैंस ने उनके इस पोस्ट पर इस तरह के सवालों की झड़ी लगा दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed