सब्सक्राइब करें

BHOJPURI: भोजपुरी फिल्मों में भी दमखम दिखा चुकी हैं हिंदी सिनेमा की ये अभिनेत्रियां, सुपरहिट हुई थीं फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Sep 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
BHOJPURI: Bollywood actresses Who worked in Bhojpuri movies
अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता देश ही नहीं, विदेशों में भी फैली हुई है। इसलिए भोजपुरी भाषा में बनने वाली फिल्में न सिर्फ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेशों में अच्छा बिजनेस करती हैं, बल्कि बाहर के लोग भी इसे खूब देखते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक भोजपुरी सिनेमा को 26 करोड़ से ज्यादा लोग देखते हैं और हर साल 300 से 400 फिल्में बनती हैं। हालांकि इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि भोजपुरी सिनेमा में अश्लील कंटेंट वाले नए फ़ॉर्मूले का चलन बढ़ा है। 



अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी जैसी कई अभिनेत्रियां हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करने का मौका ढूढ रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदी सिनेमा में काम करने वाली कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिन्होंने भोजपुरी की फिल्मों में भी काम किया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती जैसी सुपरस्टार्स का नाम भी शामिल है। चलिए जानते हैं कौन सी अभिनेत्रियों ने भोजपुरी सिनेमा में काम किया है।

Trending Videos
BHOJPURI: Bollywood actresses Who worked in Bhojpuri movies
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram

हेमा मालिनी भी भोजपुरी फिल्म गंगा में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन दिखाई दिए थे। इस फिल्म में में उनके साथ रवि किशन और मनोज तिवारी ने लीड रोल प्ले किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
BHOJPURI: Bollywood actresses Who worked in Bhojpuri movies
शरबानी मुखर्जी, सुनील शेट्टी - फोटो : Youtube

मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर में काम करने वाली एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी ने भोजपुरी फिल्म में काम किया है। वे भोजपुरी फिल्म 'धरती कहे पुकार के' में नजर आई थीं।

BHOJPURI: Bollywood actresses Who worked in Bhojpuri movies
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala

सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम करने वालीं भाग्यश्री तो भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसमें एक फिल्म उन्होंने रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ भी की थी, जिसका नाम था- 'एगो चुम्मा दे दा राजाजी'।

विज्ञापन
BHOJPURI: Bollywood actresses Who worked in Bhojpuri movies
रति अग्निहोत्री - फोटो : फाइल

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'देस परदेस' में हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रहीं रति अग्निहोत्री ने काम किया था। इसमें बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र और कादर खान जैसे सितारे भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed