{"_id":"615537348ebc3e628f6cd1f3","slug":"happy-birthday-shaan-know-some-untold-facts-about-singer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Shaan: 17 की उम्र में शान को मिला था फिल्म में गाने का मौका, जानिए प्लेबैक सिंगर की दिलचस्प बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Shaan: 17 की उम्र में शान को मिला था फिल्म में गाने का मौका, जानिए प्लेबैक सिंगर की दिलचस्प बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Happy Birthday Shaan
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
अपनी आवाज से लोगों की दीवाना बनाने वाले सिंगर शान (Happy Birthday Shaan) का आज जन्मदिन है। वह आज पूरे 59 साल के हो चुके हैं। शान का जन्म 30 सितम्बर 1972 में मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। उनका पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है। शान के दादा, जहर मुखर्जी जाने माने गीतकार थे। उनके पिता मानस मुखर्जी एक म्यूजिक डायरेक्टर थे।
टेलीविजन होस्ट भी रह चुके हैं शान
शान ने न केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। इसके साथ ही वो एक टेलीविजन होस्ट भी हैं। उन्होंने टीवी पर 'सारेगामापा', 'सारेगामापा लिटिल चैम्प्स', 'स्टार वॉयस ऑफ इंडिया' और 'म्यूजिक का महामुकबला' सहित कई अन्य शोज होस्ट किए हैं। शान की ही तरह उनकी बहन सागरिका भी एक जानी मानी सिंगर हैं। शान के जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें, जो सायद आप ना जानते हों।
Trending Videos
2 of 5
shaan
- फोटो : social media
छोटी उम्र में ही विज्ञापनों के लिए जिंगल्स गाने लगे थे शान
शान जब 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद शान की मां संगीत की दुनिया से जुड़ गईं, इससे उनके घर का खर्च भी निकलने लगा। शान ने छोटी उम्र से ही विज्ञापन फिल्मों के लिए जिंगल्स गाना शुरू कर दिया। 17 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार फिल्म में गाना गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शान
- फोटो : Instagram
1989 में आई फिल्म 'परिंदा' में उन्हें एक ही लाइन गाने के लिए मिला था। उस दौरान शान ने अपनी बहन के साथ मिलकर एलबम भी निकाला जो कि सुपरहिट रहा। शान ने आरडी बर्मन का गाना रूप तेरा मस्ताना का रिमिक्स गाना गाया, जिसके बाद उन्हें लोकप्रियता हासिल होने लगी। साल 1999 में शान ने भूल जा गाना लिखा, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।
4 of 5
शान
- फोटो : instagram/radhikashaan
शान ने शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, सैफ अली खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और आर माधवन सहित अन्य कलाकारों को अपनी आवाज दी है। 24 साल की उम्र में शान की मुलाकात बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखने वाली राधिका मुखर्जी से हुई थी। दोनों ने साल 2003 में शादी कर ली। कपल के दो बेटे सोहम और शुभ हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परिवार के साथ शान
- फोटो : instagram/radhikashaan
शान ने फिल्मों में गाने के अलावा टीवी शोज भी होस्ट और जज किए हैं। उन्हें सांवरिया फिल्म के गाने जब से तेरे नैनाके लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। शान लाइमलाइट में कम ही रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।