फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चा: बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं सामंथा और नागा चैतन्य? तलाक की खबरों के बीच अभिनेत्री ने दिए सवालों के जवाब

Thu, 30 Sep 2021 07:53 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 30 Sep 2021 07:53 AM IST
विज्ञापन
IS Samantha akkineni and naga chaitanya planning for kids amid divorce rumours
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

द फैमिली मैन 2 में खलनायिका राजी का किरदार निभाकर घर घर मशहूर हुईं दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा प्रभु पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सामंथा और उनके पति नागा चैतन्य के तलाक की खबरें जोरों पर हैं। चर्चा है कि नागा और सामंथा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों अलग हो सकते हैं। वहीं हाल ही में ऐसी अफवाह भी उड़ने लगी कि सामंथा हैदराबाद छोड़कर मुंबई शिफ्ट होने वाली हैं।



क्या बच्चे की प्लानिंग कर रहे नागा और सामंथा?

अपने इंस्टाग्राम सेशन के दौरान अभिनेत्री ने 'ए हंडरड अदर रूमर' पर कई सारे सवालों का जवाब दिया। एक फैन ने सामंथा से पूछ लिया कि क्या वो हैदराबाद छोड़कर मुंबई शिफ्ट होने वाली हैं? इस पर उन्होंने बताया कि ये खबरें झूठी हैं और वो हैदराबाद को छोड़कर कहीं नहीं जा रही हैं। इसके साथ ही उन्हें लेकर एक और खबर भी सामने आई है।

IS Samantha akkineni and naga chaitanya planning for kids amid divorce rumours
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो नागा और सामंथा अपने परिवार को बढ़ाने की योजना कर रहे हैं। ये ही वजह है कि सामंथा अभी किसी प्रोजेक्ट को साइन नहीं कर रही हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि सामंथा ने सोशल मीडिया पर जब अपने नाम के आगे से अक्किनेनी सरनेम हटा लिया उसके बाद से उनकी और नागा की तलाक की खबरें सामने आने लगीं।

IS Samantha akkineni and naga chaitanya planning for kids amid divorce rumours
सामंथा अक्किनेनी, नागार्जुना, नागा, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में नागा चैतन्य की फिल्म रिलीज की पार्टी में सामंथा नदारद दिखी थीं। इसके बाद से ये खबर और पक्की हो गई कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। दरअसल नागार्जुन ने अपने बेटे के लिए हैदराबाद में पार्टी रखी थी जिसमें आमिर खान भी शामिल हुए थे, लेकिन इस पार्टी में सामंथा कहीं नजर नहीं आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IS Samantha akkineni and naga chaitanya planning for kids amid divorce rumours
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : Instagram

बता दें कि सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। दोनों साउथ इंडियन इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं लेकिन अब चर्चा है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। ऐसा बताया गया कि नागा चाहते हैं कि सामंथा कुछ समय के लिए फिल्में करना छोड़ दें और परिवार आगे बढ़ाएं। वहीं सामंथा अपने करियर में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और फिलहाल इसे छोड़ने को तैयार नहीं है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
IS Samantha akkineni and naga chaitanya planning for kids amid divorce rumours
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : Social Media

फिलहाल इंडस्ट्री में ये खबरें जोरों पर है कि सामंथा और नागा चैतन्य ने अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए मैरिज काउंसलर से भी मुलाकात की है। सामंथा, नागा के तलाक की अफवाह काफी समय से चल रही हैं। लेकिन अक्किनेनी परिवार ने अब तक किसी भी खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed