सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉलीवुड: इन सुपरहिट फिल्मों के लिए पहली पसंद थीं ये अभिनेत्रियां, कोई ब्रेकअप तो कोई हाई फीस डिमांड के कारण हुईं बाहर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 29 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: These actresses were the first choice for these superhit films but replaced due to these reasons
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज की जाती है। इन फिल्मों को रिलीज करने से पहले मेकर्स इसकी तैयारी के लिए काफी मेहनत करते हैं। फिल्म की कहानी से लेकर इसके कलाकारों तक सभी के लिए मेकर्स काफी सोच-विचार के बाद फैसला करते हैं। किसी फिल्म के लिए उसकी स्टार कास्ट काफी ज्यादा महत्व रखती है। ऐसे में कई बार मेकर्स फिल्म के लिए पहले ही अपनी पसंद के कलाकार चुन लेते हैं। लेकिन, कई बार किन्ही कारणों से इन फिल्मों से इन कलाकारों को हटा दिया जाता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनकी पहली पसंद रहीं एक्ट्रेसस को आखिरी मौके पर मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता- 



चलते-चलते 
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में पहले शाहरुख के साथ ऐश्वर्या राय बच्चम मुख्य भूमिका में नजर आने वाली थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस दौरान ऐश्वर्या का सलमान खान ब्रेकअप से हुआ था। इस वजह से वह सेट पर हंगामा करते थे। ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म से ऐश्वर्या को बाहर कर इस किरदार के लिए रानी मुखर्जी को फाइनल किया।

Trending Videos
Bollywood: These actresses were the first choice for these superhit films but replaced due to these reasons
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

बोल बच्चन 
रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ जेनेलिया डिसूजा को बतौर मुख्य अदाकारा चुना था। हालांकि, अभिनेत्री उस समय किसी और फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। इसी कारण उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया था। बाद में इस किरदार में प्राची देसाई नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: These actresses were the first choice for these superhit films but replaced due to these reasons
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कल हो ना हो
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में प्रीति जिंटा के किरदार यानी नैना की भूमिका के लिए पहले करीना कपूर खान से संपर्क किया गया था। हालांकि, उनकी हाई फीस की डिमांड के कारण निर्माताओं ने फिल्म के लिए प्रीति जिंटा का नाम तय किया। 
 

Bollywood: These actresses were the first choice for these superhit films but replaced due to these reasons
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हीरोइन 
मधुर भंडारकर की इस फिल्म में करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि, वह इसके लिए पहली पसंद नहीं थीं। करीना से पहले फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को चुना गया था। लेकिन, निर्देशक को अभिनेत्री के गर्भवती होने की खबर मिली, जिसके बाद फिल्म में करीना दिखाई दीं। 

विज्ञापन
Bollywood: These actresses were the first choice for these superhit films but replaced due to these reasons
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

ऑल इज वेल 
फिल्म 'ऑल इज वेल' के लिए एक्ट्रेस और राजनीतिज्ञ स्मृति ईरानी पहली पसंद थी। साल 2012 के बाद बड़े पर्दे पर यह उनकी प्रमुख भूमिका हो सकती थी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्ट्रेस ने पॉलिटिकल कमिटमेंट के कारण इस फिल्म के लिए मना कर दिया और ये किरदार सुप्रिया पाठक के पास चला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed