सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

टीवी: बॉलीवुड की इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं जेठालाल, सलमान से लेकर शाहरुख तक के साथ की है स्क्रीन शेयर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 29 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
TV: Dilip Joshi has been seen in these Bollywood films has shared screen with Salman Khan to Shahrukh khan
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल चंपकलाल गड़ा की भूमिका निभा रहे दिलीप जोशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह बीते कई सालों से इस शो के जरिए लोगों का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन, बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि छोटे पर्दे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का मनोरंजन करने वाले दिलीप बॉलीवुड की कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। बता दें कि दिलीप जोशी पिछले 30 सालो से फिल्मों और टीवी में काम कर रहे है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती फिल्मो से की थी। इसके बाद वह बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए। आइए जानते हैं सबके चहेते जेठालाल किन बॉलीवुड फिल्मों में आ चुके हैं नजर- 


हम आपके हैं कौन

साल 1994 में आई फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में दिलीप जोशी भोला प्रसाद की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेता समलान खान और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।

Trending Videos
TV: Dilip Joshi has been seen in these Bollywood films has shared screen with Salman Khan to Shahrukh khan
वन 2 का 4 - फोटो : सोशल मीडिया

वन 2 का 4

दिलीप जोशी ने साल 2001 रिलीज हुई फिल्म ‘वन 2 का 4’ में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म में उन्होंने किड्स केयरटेकर की भूमिका निभाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
TV: Dilip Joshi has been seen in these Bollywood films has shared screen with Salman Khan to Shahrukh khan
दिल है तुम्हारा - फोटो : सोशल मीडिया

दिल है तुम्हारा

साल 2002 में आई अर्जुन रामपाल, प्रिंटी जिंटा और महिमा चौधरी स्टारर फिल्म 'दिल है तुम्हारा' में दिपील ने अर्जुन रामपाल के सीईओ की भूमिका निभाई थी। 

TV: Dilip Joshi has been seen in these Bollywood films has shared screen with Salman Khan to Shahrukh khan
हमराज - फोटो : सोशल मीडिया

हमराज

दिलीप जोशी को साल 2002 में फिल्म 'हमराज' में एक हास्य कलाकार भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म अभिनेता अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
TV: Dilip Joshi has been seen in these Bollywood films has shared screen with Salman Khan to Shahrukh khan
ढूंढते रह जाओगे - फोटो : सोशल मीडिया

ढूंढते रह जाओगे

दिलीप जोशी ने फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता सोनू सूद के साथ भी काम किया है। दिलीप आखिरी बार साल 2009 में आई फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ में सोनू के साथ नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed