सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जन्मदिन: जानिए कहां हैं अब दीप्ति भटनागर, 54 की उम्र में भी दिखती हैं बेहद बोल्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 29 Sep 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Remember 'Yatra' host Dipti Bhatnagar, this is how she looks beautiful even now
दीप्ति भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

‘मेरा लॉन्ग गवाचा’ गाना तो आपको याद ही होगा। इस गाने में दीप्ति भटनागर ने अपने शानदार डांस से लोगों का दिल जीत लिया था। 90 के दशक में हिंदी और साउथ की कई फिल्मों में दीप्ति अपना जादू बिखेर चुकी हैं। लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी पर आने वाले ‘यात्रा’शो से मिला। इस शो में वह देशभर के मंदिरों को अलग अंदाज में दिखाती थीं। मंदिर से जुड़ी जानकारी लोगों के घर घर पहुंचाने वाली दीप्ति की साड़ियां और गहने भी उस समय चर्चा का विषय रहते थे। उनकी सॉफ्ट आवाज मानों लोगों के दिलों को छू जाती थी। लेकिन लंबे समय से दीप्ति ने टीवी से दूरी बना रखी है। चलिए आज दीप्ति भटनागर के जन्मदिन( 30 सितंबर 1967) के मौके पर जानिए कहां हैं आपकी चहेती एक्ट्रेस।

Trending Videos
Remember 'Yatra' host Dipti Bhatnagar, this is how she looks beautiful even now
दीप्ति भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

दीप्ती ने 6 साल में घूमें 80 देश
‘यात्रा’शो करने के साथ ही दीप्ति भटनागर ने स्टार प्लस के शो ‘मुसाफिर हूं यारों’को भी होस्ट किया था। इस शो के दैरान वह 6 सालों में लगभग 80 देश घूम चुकी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Remember 'Yatra' host Dipti Bhatnagar, this is how she looks beautiful even now
दीप्ति भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

शो के दौरान हुआ प्यार
दीप्ति  ‘मुसाफिर हूं यारों’शो को करने के दौरान ही अपना दिल डायरेक्ट रणदीप आर्या को दे बैठीं। दोनों ने 1997 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे भी हैं शिव और शुभ।

Remember 'Yatra' host Dipti Bhatnagar, this is how she looks beautiful even now
दीप्ति भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

54 साल की हो गई एक्ट्रेस
अब दीप्ति भटनागर 54 साल की हो गई हैं। लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। उनकी फैन फॉलोइंग में आज भी कोई कमी नहीं आई है। हाल में ही उन्हें होली के मौके पर एक्ट्रेस पूजा बत्रा के साथ देखा गया था। दोनों एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं।

विज्ञापन
Remember 'Yatra' host Dipti Bhatnagar, this is how she looks beautiful even now
दीप्ति भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद फिल्मों को कहा अलविदा
जैकी श्रॉफ, आमिर खान और सैफ अली खान जैस सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी दीप्ति ने करीब 25 फिल्में करने के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। वह टीवी शो करने लगीं। लेकिन बाद में उन्होंने टीवी से भी दूरी बना ली और अब वह केवल इवेंट्स में ही नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed