सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Photos: आलिया को भीड़ से बचाते दिखे रणबीर, सामने आई तस्वीरों में दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 29 Sep 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Photos: Ranbir was seen saving Alia from the crowd tremendous bonding was seen in the pictures that surfaced
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जोधपुर में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद वापस मुंबई लौट आए हैं। रणबीर आलिया संग जोधपुर में अपना 39वां जन्मदिन मनाने गए थे। 28 सितंबर को रणबीर कपूर का जन्मदिन था। इस मौके पर रणबीर और आलिया ने जोधपुर में एक साथ सुकून के पल बिताए। जोधपुर पहुंचे रणबीर- आलिया की कई फोटोज इंटरनेट पर सामने आ चुकी हैं। इसी क्रम में अब जोधपुर से आलिया और रणबीर की फिर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

इन फोटोज में रणबीर और आलिया जोधपुर एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं रणबीर एयरपोर्ट पर आलिया को भीड़ से बचाते भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन फोटोज में यह कपल झील किनारे डूबते सूरज को निहारते दिख रहे हैं। बता दें कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट जल्द ही शादी कर सकते हैं। अपने बर्थडे के दो दिन पहले रणबीर आलिया के साथ जोधपुर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी के लिए वेन्यू फाइनल और एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोधपुर गए थे।

Trending Videos
Photos: Ranbir was seen saving Alia from the crowd tremendous bonding was seen in the pictures that surfaced
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जोधपुर से वापस लौटते हुए जोधपुर एयरपोर्ट पर उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में, भीड़ से गुजरते समय रणबीर ने आलिया भट्ट को अपने हाथों से कवर किया है, ताकि उन्हें भीड़ से बचा सके। इन फोटोज को देख पता चलता है कि दोनों की बॉन्डिंग काफी गहरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Photos: Ranbir was seen saving Alia from the crowd tremendous bonding was seen in the pictures that surfaced
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी जोधपुर जर्नी के दौरान इस कपल ने जोधपुर में एक झील के किनारे सुंदर सूर्यास्त का भी आनंद लिया। इसके अलावा वे पैंथर सेंचुरी में जंगल सफारी भी घूमने गए। यहां उन्होंने फैंस के साथ कुछ फोटोज भी क्लिक कराईं। 

Photos: Ranbir was seen saving Alia from the crowd tremendous bonding was seen in the pictures that surfaced
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन तस्वीरों में दोनों अपने फैंस के साथ सफारी में पोज करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही इन फोटोज में काफी शानदार दिख रहे हैं। वहीं, फैंस के साथ पोज करते हुए आलिया और रणबीर काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस के साथ पोज वाली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Photos: Ranbir was seen saving Alia from the crowd tremendous bonding was seen in the pictures that surfaced
रणबीर कपूर बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सामने आई तस्वीरों में आलिया और रणबीर कैंप में खास पल बिताते हुए दिख रहे हैं। दोनों की ये अनदेखी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। रणबीर और आलिया की दो तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में रणबीर लेटे हुए हैं और आलिया उनकी बातें सुनती दिख रही हैं। दूसरी फोटो में आलिया ने रणबीर के कंधे का सहारा लिया हुआ है और दोनों साथ में डूबते सूरज को देख रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed