फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Chhath Geet: सोनू निगम और पवन सिंह का छठ गीत 'जय छठी मईया' हुआ रिलीज, कुछ ही घंटो में हुआ वायरल

Tue, 02 Nov 2021 11:52 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 02 Nov 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Chhath Geet: Sonu Nigam and Pawan Singh's Chhath song 'Jai Chhath Maiya' released, went viral in a few hours
जय छठी मईया-सोनू निगम और पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

छठ का पवित्र त्योहार आने वाला है। यूपी और बिहार के निवासियों ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसका उत्साह आम लोगों के साथ गीतों में भी दिखने को मिल रहा है। इस बार पवन सिंह और सोनू निगम दोनों ने मिलकर छठ के लिए एक गीत गाया है। ये गाना यू-ट्यूब पर रिलीज हो गया है और लोगों के बीच जमकर लोकप्रिय हो रहा है। 



इस गीत के बोल हैं 'जय छठी मैय्या'। पवन सिंह और सोनू निगम के अलावा खुशबू जैन ने भी इस गीत के लिए आवाज दी है। बिलीव म्यूजिक यू-ट्यूब चैनल पर इसको रिलीज किया गया है। 

छोटे बाबा ने दिया संगीत
छठ पर्व के लिए बनाए गए इस गीत को संगीत छोटे बाबा बाशी ने दिया है। इस गीत का निर्देशन भी छोटे बाबा ने किया है। इस गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं। इस गीत के लिए फिल्माए गए सीन के वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

एक दिन में 3 मिलियन व्यू
इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक दिन के अंदर इस गीत को यू-ट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। करीब एक लाख लोगों ने इस गीत पर अपने कमेंट भी दिए हैं। भोजपुरी में सोनू निगम की ये पहली एंट्री है और ये एंट्री धमाकेदार रही है। 

भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम पवन सिंह
अपने इस गीत के रिलीज से पहले पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि  'जय हो छठी मईया!! कल सुबह आई बिलीव म्यूजिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से पहला छठ गीत वीडियो आ रहा है। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद बना रहे'। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं। उनकी अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो भोजपुरी इंडस्ट्री के शीर्ष अभिनेता भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed