फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Esha Deol Birthday: बेटी एशा देओल की विदाई में फूट-फूटकर रोए थे धर्मेंद्र, मां हेमा मालिनी की हो गई थी ऐसी हालत

Tue, 02 Nov 2021 11:21 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 02 Nov 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Esha Deol: when Dharmendra CRYING BADLY at Esha Deol's wedding
Esha Deol Wedding - फोटो : Instagram

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस एशा देओल का आज जन्मदिन है। एशा का जन्म 2 नवंबर 1981 को हुआ था। साल 2002 में उन्होंने ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हालांकि एशा अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। एशा ने साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी करने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। 

Happy Birthday Esha Deol: when Dharmendra CRYING BADLY at Esha Deol's wedding
ईशा देओल विदाई समारोह - फोटो : Social media

एशा और भरत की शादी इस्कॉन मंदिर में हुई थी। दोनों की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में की गई थी। अपनी शादी में एशा ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी। दोनों की शादी में अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना तक बड़े बड़े सितारे पहुंचे थे। लेकिन बेटी को विदा करते हुए रोते हुए धर्मेंद्र के वीडियो ने खूब चर्चा बटोरी थी।

Happy Birthday Esha Deol: when Dharmendra CRYING BADLY at Esha Deol's wedding
ईशा देओल, धर्मेंद्र - फोटो : Social Media

दरअसल बेटी एशा की विदाई के दौरान उन्हें रोता हुआ देखकर खुद धर्मेंद्र भी अपने आप को नहीं रोक पाए थे। और एशा के गले लगकर खूब रोए थे। बाप-बेटी के प्यार को देखकर हेमा मालिनी भी इमोशनल हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Esha Deol: when Dharmendra CRYING BADLY at Esha Deol's wedding
Esha Deol and Bharat Takhtani wedding - फोटो : file photo

महज 13 साल की उम्र में भरत एशा देओल पर दिल हार बैठे थे। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे। दोनों की मुलाकात तब होती थी जब स्कूल के द्वारा इंटर स्कूल कॉम्पटीशन होता था। लेकिन कुछ समय के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और ये रिश्ता शादी तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Happy Birthday Esha Deol: when Dharmendra CRYING BADLY at Esha Deol's wedding
esha deol - फोटो : social media

एशा की दो बेटियां हैं। एशा एक बार फिर से एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं। वह वेब सीरीज ‘रुद्र’ में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाएंगी। ‘रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ का रीमेक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed